झारखंड विधानसभा में गूंजा जय श्री राम, नमाज के लिए कमरा आवंटन के विरोध में बीजेपी विधायकों का कीर्तन

भाजपा विधायक झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए किये गये कमरे के आवंटन को रद्द करने की मांग कर रहे थे. इसके लिए वे अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराते दिखे. ढोलक व झाल लेकर कीर्तन करते हुए बीजेपी के विधायकों ने विरोध दर्ज कराया.
Jharkhand Monsoon Session 2021, रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज सोमवार को बीजेपी विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले ही ढोलक व झाल लेकर कीर्तन करना शुरू कर दिया. वे विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटन रद्द करने की मांग कर रहे थे. सदन कार्यवाही शुरू होने के बाद भी वे हंगामा करने लगे और जय श्री राम, हर-हर महादेव का जयघोष किया. स्पीकर के मना करने के बाद भी वे नहीं माने. इधर, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ा.
भाजपा विधायक झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए किये गये कमरे के आवंटन को रद्द करने की मांग कर रहे थे. वे अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराते दिखे. ढोलक व झाल लेकर कीर्तन करते हुए बीजेपी के विधायकों ने विरोध दर्ज कराया. सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी वे शांत नहीं हुए. हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए. इससे प्रश्नकाल बाधित हो गया. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने इन्हें बार-बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने और जय श्रीराम, हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे. इस कारण स्पीकर ने कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही बीजेपी के विधायकों ने नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया था. ढोलक व झाल बजाकर विधायकों ने ये आवंटन रद्द करने की मांग की. इस मौके पर बीजेपी विधायक विरंची नारायण, समरी लाल, मनीष जायसवाल, अमर कुमार बाउरी, शशिभूषण मेहता, अनंत ओझा समेत अन्य विधायक मौजूद थे.
Also Read: झारखंड के खूंटी के पेरवाघाघ जलप्रपात में बही युवती का शव बरामद, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




