ePaper

JAC Exam 2021 : झारखंड में मैट्रिक की विशेष परीक्षा कल से, ये है झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तैयारी

Updated at : 06 Sep 2021 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Exam 2021 : झारखंड में मैट्रिक की विशेष परीक्षा कल से, ये है झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तैयारी

झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की इस विशेष परीक्षा में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा पहली बार OMR शीट का उपयोग किया जा रहा है. परीक्षा को लेकर राज्यभर में लगभग 524 केंद्र बनाये गये हैं.परीक्षा से संबंधित सामग्री सभी जिलों को भेज दी गयी है.

विज्ञापन

JAC Exam 2021, रांची न्यूज: झारखंड में मैट्रिक की (पूरक/ संपूरक) विशेष परीक्षा सात सितंबर से शुरू होगी. परीक्षा को लेकर राज्यभर में लगभग 524 केंद्र बनाये गये हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से परीक्षा की तैयारी परीक्षा से संबंधित सामग्री सभी जिलों को भेज दी गयी है. परीक्षा ओएमआर शीट पर दो पाली में होगी. वहीं, इंटर की विशेष परीक्षा नौ से 11 सितंबर तक होगी. इंटर की प्रायोगिक परीक्षा शुरू है. परीक्षा सात सितंबर तक चलेगी.

आपको बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक द्वारा मैट्रिक और इंटर की पूरक/संपूरक (विशेष) परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा सामग्री जिलों को भेज दी गयी है. मैट्रिक की परीक्षा 7 और 8 सितंबर को होगी, जबकि इंटर की परीक्षा 9 से 11 सितंबर, 2021 तक होगी. परीक्षा कक्षा 9 व 11वीं की बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ली जायेगी. परीक्षा को लेकर राज्यभर में लगभग 524 केंद्र बनाये गये हैं.

Also Read: Jharkhand Monsoon Session LIVE : हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा में 4,684.93 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की इस विशेष परीक्षा में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा पहली बार OMR शीट का उपयोग किया जा रहा है. 100 अंक की इस परीक्षा में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे, जो 80 अंक के होंगे. वहीं, 20 अंकों की इंटरनल परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है.

Also Read: झारखंड विधानसभा में गूंजा जय श्री राम, नमाज के लिए कमरा आवंटन के विरोध में बीजेपी विधायकों का कीर्तन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola