यह आईटी की नहीं, भाजपा की रेड है, आयकर छापा पर बोले कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह

कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के बेरमो स्थित आवास पर उनके समर्थकों द्वारा नारेबाजी की खबर मिलते ही बेरमो के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत करवाया. इससे पहले विधायक श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से फोन पर वीडियो कॉल पर बातचीत करके उनका हालचाल लिया.
यह आयकर विभाग (IT) की रेड नहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेड है. वे जो भी पूछ रहे हैं, मैं उनका जवाब दे रहा हूं. सभी कांग्रेसी विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. ये बातें बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने अपने आवास पर हुई छापेमारी की प्रतिक्रिया में कहीं. उनके समर्थक लगातार आवास के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शन और नारेबाजी की खबर मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और विधायक के समर्थकों को शांत करवाया.
अनूप सिंह के आवास के बाहर पहुंचे बेरमो के थाना प्रभारी
कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के बेरमो स्थित आवास पर उनके समर्थकों द्वारा नारेबाजी की खबर मिलते ही बेरमो के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को शांत करवाया. इससे पहले विधायक श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से फोन पर वीडियो कॉल पर बातचीत करके उनका हालचाल लिया. विधायक श्री सिंह के आवास पर उनके छोटे भाई कुमार गौरव और उनकी मां रानी सिंह मौजूद हैं.
Also Read: झारखंड में ईडी की कार्रवाई: न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के यहां पड़ा छापा
विधायक की मां ने कार्यकर्ताओं से की शांति बनाये रखने की अपील
कुमार गौरव कोयला व्यवसायी हैं. युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. विधायक की मां रानी सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई भगवान व राजेंद्र बाबू की प्रतिमा देख रख रही है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से शांति बनाये रखने की अपील की. कहा कि किसी के बारे में उन्हें कुछ नहीं बोलना है. कहीं कोई परेशानी नहीं है.
केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे समर्थक
दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह की पत्नी रानी सिंह की अपील और पुलिस बल के आने के बाद अनूप सिंह के समर्थक विधायक के आवास के बाहर दरी बिछाकर बैठ गये हैं. सभी लगातार मोदी सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक लगभग छह घंटे से विधायक के आवास में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है.
Also Read: चाईबासा के उद्योगपति राजकुमार शाह के यहां आईटी की टीम, झारखंड, बिहार और बंगाल में हुई कार्रवाई
छापामारी के कारणों का पता नहीं
छापेमारी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. मामले की जानकारी पाकर विधायक आवास के बाहर उनके समर्थक तेजी से जुट रहे हैं. जैसे-जैसे दिन बीत रहा है, कार्यकर्ताओं की भीड़ विधायक आवास के बाहर बढ़ती जा रही है. उल्लेखनीय है कि बेरमो के चर्चित कोयला कारोबारी सह पूर्व मंत्री स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के करीबी अजय सिंह के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित आवास संख्या एसबीक्यू 22 में भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम बेरमो के कोयला कारोबारी अजय सिंह के स्टाफ उदित कुमार की भी जानकारी जुटाने निकली है. कोयला कारोबारी अजय सिंह के आवास पर लगभग पांच घंटे से छापेमारी जारी है. आयकर विभाग के अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि यह कार्रवाई क्यों की जा रही है. कहा कि अन्य सरकारी काम की तरह यह कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी जानकारी दी जायेगी.
रिपोर्ट- राकेश वर्मा, बेरमो, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




