सेवानिवृत्ति के बाद जीवन में आने वाले परिवर्तनों के प्रबंधन की दी गयी जानकारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बीएसएल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए ‘एक नये सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, बोकारो.
बीएसएल से जून 2024 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व सेवानिवृति के बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में ‘एक नए सफ़र की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक (एचआर-सेवाएं) सोनी कुमारी के नेतृत्व किया गया.कर्मियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में जानकारी :
प्रबंधक (एचआर-फाइनल सेटलमेंट) कल्पना ने नये मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रायोजन से सभी को अवगत कराया. डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) व योग विशेषज्ञ कृष्ण बंधु मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया. उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) दीपशिखा ने वित्तीय प्रबंधन के विषय में जानकारी दी.धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी :
एक्सिस बैंक के सुनील कुमार व उनकी टीम के लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित कर्मियों को धन निवेश पर सुझाव व बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. संगीता कुमारी-एसीटी (एचआर-फाइनल सेटलमेंट) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. कार्यक्रम का समापन प्रबंधक (एचआर-फाइनल सेटलमेंट) कल्पना के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ. कार्यक्रम में दर्जनों कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










