Bokaro News : नरकंडी से 10 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

नरकंडी से 10 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

विज्ञापन

चतरोचट्टी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नरकंडी में एक टावर के सामने एसबेस्टस मकान के एक कमरे से कुल 2688 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग दस लाख रुपये है. इस संबंध में चतरोचट्टी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मकान मालिक सोना महतो को गिरफ्तार किया गया है. अन्य अभियुक्तों के खिलाफ सघन छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में चतरोचट्टी थाना में केस दर्ज किया गया है. मकान मालिक ने बताया है कि हजारीबाग के बेडम निवासी संतोष महतो को उसने यह कमरा किराये पर दिया था. उसी ने यहां अवैध शराब रखी है. एसपी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ प्रहार जारी रहेगा. छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा एसआइ कुंदन कुमार यादव, आरक्षी रामेश्वर यादव, पारस कुमार वर्मा, भागीरथ रजवार, सहदेव प्रसाद यादव, चौकीदार जगदीश महतो, निजी चालक नागेंद्र महतो शामिल थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एससडीपीओ बीएन सिंह, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थाना प्रभारी शशि शेखर आदि भी थे. विदित हो कि 20 फरवरी को भी कथारा ओपी की पुलिस ने एक वाहन में लदी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी की थी. लगातार पुलिसिया प्रहार से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है.

कोयला लदा वैन पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया

भंडारीदह चौक में शनिवार की रात को कोयला लदे एक पिकअप वैन (जेएच 10 सीएन–2922) को स्थानीय व झामुमो से जुड़े लोगों ने पकड़ा और चंद्रपुरा थाना को सुपुर्द कर दिया. रात को वैन लेकर थाना झामुमो नेता अखिलेश महतो पहुंचे व मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola