Bokaro News : सड़क दुर्घटना में होटल संचालक की मौत

Published at :18 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में होटल संचालक की मौत

Bokaro News : दुगदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगदा बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना में बंगाली होटल के संचालक सहदेव दास (57 वर्षीय) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दुगदा. दुगदा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगदा बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना में बंगाली होटल के संचालक सहदेव दास (57 वर्षीय) की मौत हो गयी. सोमवार की रात लगभग 10 बजे होटल बंद कर मोटरसाइकिल (जेएच 09ए डब्ल्यू 2730) से अपने आवास रेलवे काॅलोनी जा रहे थे. होटल से महज 100 मीटर दूर अज्ञात वाहन में उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.वह गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने उन्हें डीवीसी तिलका मांझी मेमोरियल अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर कर दिया. बीजीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में सहदेव दास की मौत हो गयी. शव को रात में डीवीसी अस्पताल के मर्चरी रूम में रखवा दिया गया. पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. दुर्घटना की पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola