बोकारो के रानीचिड़का गांव में पेयजल संकट, डीसी ने दिया स्थायी समाधान का भरोसा; जल जीवन मिशन से योजना पर जोर

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या सुनते डीसी अजय नाथ झा व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के रानीचिड़का गांव में पेयजल की समस्या को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. उन्होंने गंवई बराज से पानी आपूर्ति की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है, जिससे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके.

विज्ञापन

बोकारो. सोशल मीडिया के माध्यम से कुमारदागा पंचायत के रानीचिड़का गांव में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा गांव पहुंचे. उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उपायुक्त ने गांव में पेयजल की उपलब्धता और गुणवत्ता की जानकारी ली.

विज्ञापन
1516 | Prabhat Khabar Network
विभागीय पदाधिकारी को दिशा-निर्देश देते डीसी

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चापाकल से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है. इस कारण लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने गंवई बराज से गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था स्थापित करने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया.

गंवई बराज से पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार करने का निर्देश

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि गंवई बराज से रानीचिड़का गांव में पेयजल आपूर्ति की योजना का प्रस्ताव तैयार किया जाये. प्रस्ताव जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जा सके.

ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना प्राथमिकता

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि यदि जल जीवन मिशन के माध्यम से योजना का क्रियान्वयन संभव नहीं हो पाता है, तो डीएमएफटी मद से योजना को स्वीकृति दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: IIT-ISM ने विकसित की स्वदेशी चिप, सेमीकॉन इंडिया में पीएम मोदी ने रिसर्च स्कॉलर राहुल रंजन को किया सम्मानित

जर्जर विद्यालय भवन की भी उठी समस्या

ग्रामीणों ने गांव स्थित विद्यालय के जर्जर भवन की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया. इस पर उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक विद्यालय का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद वस्तुस्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जायेगा. प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण

रानीचिड़का गांव के दौरे के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने कुमारदागा पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत सचिवालय में उपलब्ध सुविधाओं और संचालित कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

मौके पर प्रशिक्षु आइएएस अरविंद राधाकृष्णन, चास प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola