बोकारो में पकड़ाए धनबाद और ओडिशा के 5 चेन स्नेचर, पुलिस ने पूछताछ के बाद भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

पांचों आरोपियों के बारे में जानकारी देती पुलिस

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने धनबाद और ओडिशा से जुड़े 5 चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. पांचों आरोपियों ने कई जगहों पर चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Bokaro News: महिलाओं से बोकारो व चास के शहरी क्षेत्र से लगातार चेन छिनतई की घटना हो रही है. ऐसे में आम लोगों के लिए एक राहत की खबर है. चेन स्नेचरों को पकड़ने के लिए सिटी डीएसपी व चास एएसपी के नेतृत्व में दो एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी के त्वरित कार्रवाई और स्थानीयों के सूचना पर बोकारो पुलिस ने पांच चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चेन स्नेचरों में ओडिशा का भोला दास, जबकि अन्य चार गिरफ्तार युवकों में धनबाद राणा उर्फ रजनीश, बिट्टू कुमार सिंह, श्रवण सिन्हा व परामानंद कुमार वर्मा शामिल है. इनके पास से पुलिस ने सोने के जेवरात व बाइक बरामद किया है. यह जानकारी गुरुवार को एसपी नाथू सिंह मीणा ने पत्रकारों को दी. मौके पर चास एएसपी वेदांत शंकर, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, चास इंस्पेक्टर डीके सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई घटनाओं में शामिल रहे हैं आरोपी

एसपी श्री मीणा ने बताया कि सेक्टर चार थाना क्षेत्र में 23 जून को सेक्टर चार लक्ष्मी मार्केट में चेन छिनतई की घटना हुई थी. घटना में शामिल बाइक सवार युवक की पहचान ओडिशा के जाजपुर जिला स्थित पूरबाकोटे निवासी 30 वर्षीय भोला दास के रूप में की गयी. भोला को सेक्टर पांच हटिया के पास पुलिस टीम ने बुधवार की रात को पकड़ा था. पूछताछ में भोला ने लक्ष्मी मार्केट सहित अन्य स्थानों पर चेन छिनतई की घटना को स्वीकारा है. बताया कि सेक्टर चार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट महिला से सोने के चैन की छिनतई के अलावे विभिन्न जिलों में सात महिलाओं से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. इसमें एक जून को गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र, दो जून को बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र, दो जून को गिरिडीह जिला के निमयाघाट थाना के इसीर बाजार, पांच मई को बोकारो के आईईएल क्षेत्र, 20 जून को रामगढ़ जिला में दो घटना, 12 मई को बोकारो के सेक्टर पांच हटिया के समीप सोने के चेन की छिनतई की है.

अब जेल की हवा खाएंगे आरोपी

श्री मीणा ने बताया कि इसके अलावा 30 जून को डेढ़ बजे दिन में प्रभात होटल के समीप दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार थे. एक महिला से दोनों युवक मोती गुथा सोने के लॉकेट वाला चेन छीनकर भागे थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चास एएसपी वेदांत शंकर की टीम ने चार अभियुक्तों की पहचान की थी. इसके बाद बुधवार की रात धनबाद में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सभी ने बताया कि चास की घटना के अलावे 25 जून को रानी सती क्लोथ स्टोर चास के समीप एक महिला के गले से चैन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था. पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तार चैन स्नेचर व निशानदेही पर बरामद सामान

गिरफ्तार अभियुक्तों में ओडिशा निवासी भोला दास (30 वर्ष), धनबाद के गोलमारा निवासी 18 वर्षीय राणा उर्फ रजनीश सिंह, धनबाद के राधानगर निवासी 24 वर्षीय बिट्टू कुमार सिंह, धनबाद के खांसकुंआ निवासी 18 वर्षीय श्रवण सिन्हा, धनबाद के लाल बंगला निवासी 52 वर्षीय परामानंद कुमार वर्मा शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने सोने जैसा दिखने वाला लॉकेट, बिना नंबर का एक राइडर बाइक, बिट्टू के पास से 48 हजार नकद, एक मोबाइल, एक बाइक की चाभी बरामद किया गया. भोला पर बंगाल, जसीडीह, ओडिशा में चार अपराधिक मामले दर्ज हैं. अन्य सभी अभियुक्तों पर बोकारो के चास व धनबाद में अपराधिक मामले दर्ज हैं.

एसआईटी दल में शामिल पुलिस अधिकारी की टोली

पहले एसआईटी दल में सिटी डीएसपी राजीव रंजन, सेक्टर चार थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय कुमार, पुअनि संजय कुमार राय, पुअनि कुमार विक्रम सिंह, आरक्षी इलियास अंसारी, संजय कुमार शामिल थे. दूसरे एसआईटी दल में एएसपी चास वेदांत शंकर, चास थाना प्रभारी डीके सिंह, पुअनि मुकेश दयाल सिंह, पुअनि धीरज कुमार, पुअनि अजीत कुमार, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि रवि शंकर, पुअनि धनंजय कुमार, पुअनि अजय कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

बोकारो के जैनामोड़ में जेवर दुकानदार पर हमला, बदमाशों ने पिस्तौल सटाकर पैसे से भरा बैग लूटा

एलेप्पी एक्सप्रेस में लावारिस बैग से निकला 7.18 लाख का गांजा, आरपीएफ को बोकारो स्टेशन पर मिली कामयाबी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola