बोकारो के जैनामोड़ में जेवर दुकानदार पर हमला, बदमाशों ने पिस्तौल सटाकर पैसे से भरा बैग लूटा 

Updated:
विज्ञापन
bokaro loot incident

घटना की जानकारी देते हुए व्यवसायी

Bokaro Loot Incident: बोकारो के जैनामोड़ बाजार में मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर लूटपाट की. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

बोकारो से सुनील तिवारी की रिपोर्ट

Bokaro Loot Incident: बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ मे मंगलवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी रंजीत बरणवाल की रोककर मारपीट की, पिस्टल सटाकर बैग में रखे सवा लाख रुपये समेत अन्य सामान लूटकर भाग गए. 

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे व्यवसायी 

बोकारो के जैनामोड़ बाजार स्थित मां आभूषणालय के मालिक रंजीत बरणवाल ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान नकाबपोश तीन बदमाश आ गए. इनमें से एक बदमाश ने व्यवसायी के ऊपर से बांस की लाठी से वार कर दिया. गाली गलौज करते हुए छाती में पिस्टल सटा दी और बैग छीन लिया. इसके बाद बदमाश भाग गए. 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू 

इस घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को लूट की घटना के बारे में जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई. 

व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल 

इस घटना की जानकारी मिलते ही जैनामोड़ के स्थानीय दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे. जैनामोड़ व्यवसाय संघ के मनोज सिंह व बांधडीह उत्तरी पंसस कवि शरण बरनवाल ने कहा कि अगर जैनामोड़ जैसे बाजार में दुकानदार से लूट की घटना होती है तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी. बदमाश घटना को अंजाम देने की नीयत से घात लगाए बैठे रहते हैं. जिसके चलते आज यह घटना घटी हैं. पुलिस से बदमाशों का डर खत्म हो गया हैं. 

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola