Bokaro News : इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, 20 लाख रुपये का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित बाटागली के समीप कश्मीर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शनिवार की देर रात को भीषण आग लग गयी. इसमें लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित बाटागली के समीप कश्मीर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में शनिवार की देर रात को भीषण आग लग गयी. इसमें लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकानदर महताब आलम ने बताया कि शनिवार की रात में दुकान बंद कर घर गया था. कुछ देर बाद लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी. दुकान तो सारा सामान धू-धू कर जल रहा है. आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल था. रविवार की सुबह दमकल को सूचना दी थी. दमकल के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया. वाशिंग मशीन, फ्रीज आदि इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान जल गये हैं. घटना का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola