सेवानिवृत्ति के बाद 13 माह से पेंशन के लिए भटक रही महिला कर्मी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेवानिवृत्ति के बाद 13 माह से पेंशन के लिए भटक रही महिला कर्मी

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल डीवीसी सिविल विभाग अंतर्गत कॉलोनी म्यूनिसिपल सर्विस से सेवानिवृत्त सप्लाई कर्मी शांति देवी को 13 माह बाद भी पेंशन नहीं मिल रही है. वह जरवा बस्ती की रहने वाली हैं. पेंशन भुगतान को लेकर एचआर व अन्य विभागों का चक्कर काट रही हैं. शांति देवी का कहना है कि 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होने के बाद पीएफ राशि का भुगतान विभाग द्वारा कर दिया गया था. पेंशन भुगतान को लेकर एचआर विभाग में आवेदन दिया था. लेकिन आवेदन को रांची स्थित पीएफ कमिश्नर के पास फारवर्ड ही नहीं किया गया है. इधर, मामले को लेकर एचआर विभाग के वरीय प्रबंधक रोहित कुमार का कहना है कि शांति देवी ने आवेदन ही नहीं दिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola