औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों ने ली मतदान की शपथ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
समलेश्वरी मिनरल्स में भी हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
जैनामोड़.
लोकसभा चुनाव को लेकर चास व जरीडीह में स्थापित औद्योगिक इकाइयों में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. चास स्थित मेसर्स श्री भोले मिनरल्स चैनपुर के प्रबंधक हरप्रीत सिंह जग्गी उर्फ विक्की सरदार के नेतृत्व में कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलायी गयी. इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव देश का महापर्व है. उन्होंने मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की. इसके अलावा खुंटरी पंचायत स्थित मेसर्स समलेश्वरी मिनरल्स के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण सिंह ने भी कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलायी. मौके पर राजेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राकेश सिंह, उपेंद्र सिंह, भोला करमाली, मदन महतो, वसीम अकरम, आश्रम राजा, शुक्रमुनी देवी, मुन्नीवाला देवी, सुनील हेंब्रम, टीपू महतो, मदन महतो, शंकर महतो, ओम प्रकाश, सुशील सिंह, व्योमकेश मिश्रा, बम मिश्रा आदि शामिल थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन