धनबाद के बैंक अधिकारी की पत्नी ने बोकारो में की सुसाइड, डिप्रेशन में थी महिला

Updated at : 31 Mar 2021 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद के बैंक अधिकारी की पत्नी ने बोकारो में की सुसाइड, डिप्रेशन में थी महिला

Jharkhand News (बोकारो) : धनबाद के SBI में कार्यरत मंतोष कुमार बोकारो जिला के सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड में निवास करते हैं. इस बैंक अधिकारी की 33 वर्षीय पत्नी ने बाथरूम में दुपट्टे से झूल कर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि दुधमुंही बच्ची के मौत के बाद से महिला डिप्रेशन में थी. रांची स्थित मनोचिकित्सक के पास इलाज भी चल रहा था.

विज्ञापन

Jharkhand News (बोकारो) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), धनबाद में कार्यरत मंतोष कुमार की पत्नी निशा वर्मा ने आत्महत्या कर ली. घटना बोकारो जिला अंतर्गत सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड की है. घरवालों के मुताबिक, मृतक निशा वर्मा डिप्रेशन की शिकार थी. मौके पर पहुंची सिटी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

धनबाद के SBI में कार्यरत मंतोष कुमार बोकारो जिला के सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड में निवास करते हैं. इस बैंक अधिकारी की 33 वर्षीय पत्नी ने बाथरूम में दुपट्टे से झूल कर आत्महत्या कर ली. बताया गया कि दुधमुंही बच्ची के मौत के बाद से महिला डिप्रेशन में थी. रांची स्थित मनोचिकित्सक के पास इलाज भी चल रहा था.

जानकारी के मुताबिक, धनबाद के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत मंतोष कुमार की पत्नी निशा वर्मा ने बुधवार को घर के बाथरूम में दुपट्टे से झूल कर आत्महत्या कर ली. मृतक के ससुर के मुताबिक, निशा नवंबर में अपनी दुधमुंही बच्ची के मौत के बाद डिप्रेशन में चली गयी थी. उसके बाद वह अपने मायके गयी जहां उसकी मां की भी मृत्यु हो गयी थी. उसके बाद से वह लगातार डिप्रेशन में थी.

Also Read: Holi 2021 : झारखंड के इस गांव में लोग नहीं खेलते होली, रंग-अबीर को हाथ तक नहीं लगाते

निशा का इलाज रांची के मनोचिकित्सक के यहां चल रहा था. गुरुवार को उसे रांची में इलाज के लिए ले जाना था, लेकिन बुधवार को निशा ने आत्महत्या कर ली. बताया गया कि पति के धनबाद जाने के बाद अपने बेटे को स्नान कराने के बाद वह बाथरूम में गयी और दुपट्टे से झूल कर आत्महत्या कर ली. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर पहुंचे सिटी थाना पुलिस के अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला जान पड़ता है, लेकिन पड़ताल के बाद ही पूरा तथ्य सामने आ पायेगा. हालांकि, घर वालों ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola