ePaper

बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का विकास कार्य हो चुका है पूरा, अब उड़ान का इंतजार

Updated at : 27 Jul 2023 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो और दुमका एयरपोर्ट का विकास कार्य हो चुका है पूरा, अब उड़ान का इंतजार

अब तक झारखंड राज्य में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए संबंधित राज्य सरकार या किसी अन्य हवाईअड्डे के डेवलपर से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है. सिंधिया राज्यसभा में सांसद दीपक प्रकाश के सवाल पर यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जीएफए नीति देश में नये ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के विकास के लिए प्रक्रिया और शर्तें निर्धारित करती है. नीति के अनुसार हवाईअड्डा स्थापित करने की इच्छुक राज्य सरकार या हवाई अड्डा डेवलपर को दो चरण की मंजूरी के लिए नागर विमानन मंत्रालय (एमओसीए) को एक प्रस्ताव भेजना होता है. अब तक झारखंड राज्य में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए संबंधित राज्य सरकार या किसी अन्य हवाईअड्डे के डेवलपर से कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है.

सिंधिया राज्यसभा में सांसद दीपक प्रकाश के सवाल पर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड के देवघर में एक हवाईअड्डे को 2022 में लगभग 400 करोड़ रुपये की परियोजना लागत पर विकसित और चालू किया गया है. देवघर के अलावा पांच हवाई अड्डे, जिसमें बोकारो, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग और डाल्टनगंज के हवाई अड्डे के पुनरुद्धार के लिए पहचान की गयी है. इनमें से जमशेदपुर हवाई अड्डे में 31 जनवरी 2023 को परिचालन शुरू हो चुका है. बोकारो और दुमका हवाईअड्डों पर हवाईअड्डा विकास कार्य पूरा हो चुका है एवं इन हवाई अड्डों की लाइसेंस प्रक्रिया के लिए कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि देश भर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन दिया गया है. 11 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे परिचालित किये गये हैं.

72 सीटर विमान उड़ान भरेगा, 5500 फीट लंबा है रनवे

बोकारो एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान उड़ान भरेगा. इसका रनवे 5500 फीट लंबा है, इसलिए एयरपोर्ट पर एयरबस-320 यानी 180 सीटर विमान उड़ान नहीं भर सकता है. इसके लिए रनवे की लंबाई 7000 फीट से ज्यादा होनी चाहिए. बताते चलें कि रांची, देवघर और जमशेदपुर से विमान सेवा शुरू है. लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोकारो से भी सेवा शुरू हो जायेगी. इससे बोकारो के अलावा धनबाद, गिरिडीह, प. बंगाल के पुरुलिया समेत आसपास के अन्य जिलों के यात्रियों को सहूलियत होगी.

Also Read: Bokaro Airport: इस दिवाली बोकारो एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, मेडिकल कॉलेज भी लेगा आकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola