Live Updates

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में एक दिन में 1220 कोरोना के नये मामले, 818 संक्रमित हुए स्वस्थ

Updated:
विज्ञापन

Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1220 नये मामले मिले हैं. वहीं, 818 लोग कोरोना को मात भी दिये हैं. पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिला में 2 और धनबाद जिला में 1 कोरोना संक्रमित की जान चली गयी है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 47,722 पहुंच गयी है. वहीं, स्वस्थ हुए लोगों की संख्या राज्य में 31,638 पहुंच गयी है. एक दिन में काेरोना से 3 लोगों की मौत के साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 447 पहुंच गया है. इस समय राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस 15,637 हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…

विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य में मिले 1220 नये मामले मिले

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 1220 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 47,722 पहुंच गयी है. शुक्रवार को मिले 1220 नये काेरोना संक्रमितों में से बोकारो जिला में 126, चतरा में 1, दुमका में 25, धनबाद में 5, पूर्वी सिंहभूम में 354 गढ़वा में 28, गिरिडीह में 22, गोड्डा में 22, गुमला में 12, हजारीबाग में 22, जामताड़ा में 1, खूंटी में 48, कोडरमा में 38, लोहरदगा में 20, पाकुड़ में 1, पलामू में 67, रामगढ़ में 94, रांची में 190, साहिबगंज में 10, सरायकेला में 32, सिमडेगा में 15 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 87 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

818 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ

शुक्रवार को राज्य में 818 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 31,638 लोग स्वस्थ हो गये हैं. शुक्रवार को स्वस्थ हुए 818 लोगों में से बोकारा जिला में 104, चतरा में 35, दुमका में 41, पूर्वी सिंहभूम में 216, गिरिडीह में 86, गढ़वा में 48, गुमला में 9, गोड्डा में 4, हजारीबाग में 24, खूंटी में 4, कोडरमा में 35, लोहरदगा में 34, पाकुड़ में 5, पलामू में 14, रांची में 66, साहिबगंज में 40, सरायकेला में 8 और पश्चिमी सिंहभूम जिला में 45 लोग काेरोना को मात दिये हैं.

लोहरदगा में मिले 20 कोरोना संक्रमित

लोहरदगा जिला में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को जिला में 20 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इसकी पुष्टि सिविल सर्जन, लोहरदगा ने की है. इनमें 18 पुरुष और 02 महिलाएं हैं. इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 738 मामले अा चुके हैं. वहीं, शुक्रवार को 34 लोगों (महिला-12, पुरूष-22) को पूर्णतः स्वस्थ होने एवं कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. अब तक कुल 547 लोगों ने कोरोना को मात दी है.

कोरोना की रोकथाम को लेकर कई जगहों पर किया सेनेटाइज स्प्रे

कोडरमा जिला प्रशासन कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर गंभीर है. जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में सेनेटाइज करने की प्रक्रिया लगातार जारी है. शुक्रवार को नगर पंचायत, कोडरमा के द्वारा कोर्ट परिसर, कारागार परिसर एवं वार्ड नंबर 6 समेत कई वार्डों का सेनेटाइजिंग स्प्रे मशीन के माध्यम से सेनेटाइज किया गया.

लोगों ने दिये सैंपल

रांची के जिला स्कूल में 247, क्राउन पब्लिक स्कूल (रातू) में 37, डोरंडा कॉलेज में 150, जगन्नाथपुर क्लब (धुर्वा) में 211, राम लखन सिंह यादव कॉलेज (कोकर) में 156, स्वागत बैंक्वेट हॉल (हरमू) में 126, तरुण विकास मिडिल स्कूल (चुटिया) में 126, गवर्नमेंट मीडिल स्कूल (बरियातू) में 23 लोगों ने सैंपल दिया.

महिला से घूस लेते एएसआई गिरफ्तार

कोडरमा (विकास कुमार) : कोडरमा जिले के जयनगर थाने में पदस्थापित एएसआई निसात अहमद को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो ) की टीम ने गिरफ्तार किया है. एंटी करप्शन ब्यूरो, हजारीबाग की टीम ने जयनगर थाना के एएसआई को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है.

1076 ने दिया सैंपल, 110 पॉजिटिव

रांची में कोरोना जांच के लिए गुरुवार से शहर में आठ जगहों पर स्टैटिक कैंप शुरू हुआ. कैंप में प्रतिदिन सुबह 10 से शाम छह बजे तक जांच होगी. पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार, आठ जगहों पर लगे कैंप में देर शाम तक 1076 लोगों ने अपना सैंपल दिया. इनमें से 110 लोग पॉजिटिव पाये गये, जबकि 966 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola