फुसरो रेलवे गेट में यज्ञ की पूर्णाहुति

Updated:
विज्ञापन

फुसरो रेलवे गेट में यज्ञ की पूर्णाहुति

विज्ञापन

फुसरो. फुसरो रेलवे गेट स्थित महावीर मंदिर में श्री हनुमंत सह शनिदेव की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय यज्ञ रविवार को संपन्न हुआ. नागपुर से आये यज्ञाचार्य आचार्य रवींद्र शास्त्री व सहयोगी संजय पांडेय, रामप्रवेश पांडेय, राजेश पांडेय व शिवशंकर पांडेय ने मुख्य यजमान भरत साव व वृंदा देवी, संतोष साव व बबीता देवी, विनोद नायक व सोनी देवी, बजरंगी साव व पूजा देवी, अजय सिंह व किरण देवी और श्रद्धालुओं से अनुष्ठान कराये. साथ ही मंदिर परिसर में 24 घंटे के हरिकीर्तन का समापन हवन और भंडारा के साथ किया गया. यज्ञ को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष संतोष साव, प्रमोद साव, विनोद साव, विक्की कुमार, राहुल दिगार, राहुल साहनी, राजेश भुईया, शंकर राय, हीरालाल डे, रोहित कुमार, सत्येंद्र यादव, राजकुमार, डमरू, हरे राम, गुड्डू, लखन यादव, दीपक भुईया, सुरेंद्र भुईया, राजू सिंह, भानु प्रताप यादव आदि का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola