BSL में वरिष्ठ क्रेन ऑपरेटर को दी गयी विदाई, कार्यक्रम आयोजित
BSL के एसएमएस-1 विभाग के वरिष्ठ क्रेन ऑपरेटर जय प्रकाश साव को उनके सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी. समारोह में कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए.
बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस एक विभाग में कार्यरत वरिष्ठ क्रेन ऑपरेटर जय प्रकाश साव के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर उनके सहकर्मियों द्वारा आशा लता भवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व सहकर्मी परिवार के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
आपके शहर में
इस अवसर पर उपस्थित सहकर्मियों ने उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया. स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार भी प्रदान किया गया. उन्हें उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता व विभाग के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ व मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं. समारोह में आत्मीय माहौल के बीच उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए गए.

समारोह को यादगार व मनोरंजक बनाने के लिए महिलाओं व बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया. वहीं, बच्चों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत कर समारोह में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. जय प्रकाश साव के द्वारा भी सभी साथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.
आयोजन को सफल बनाने में बीडू के संगठन मंत्री संजय कुमार, अश्विनी रंजन, रवि तेजा, रवि पूर्ति व अमृत कच्छप का विशेष योगदान रहा. मार्गदर्शक के रूप में श्यामल सेन (डीजीएम), मुकेश कुमार (एजीएम), श्रीकुमार मित्रा (डीजीएम) व प्रवीण कुमार (सी. मैनेजर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आयोजन का संचालन नीतीश कुमार के द्वारा किया गया, जो पूर्व में उनके सहकर्मी रह चुके हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के इटारसी में कार्यरत हैं. विशेष रूप से इस अवसर पर शामिल होने के लिए वे मध्य प्रदेश से बोकारो पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए