दामोदर नदी का बढ़ा जलस्तर, तेनुघाट डैम के गेट खुले; राजाबेड़ा में नदी का पानी तेजी से फैला

Updated:
विज्ञापन

दामोदर नदी का बढ़ा जलस्तर

तेनुघाट डैम के गेट खुलने से चंद्रपुरा में दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ा. राजाबेड़ा में पानी 50 फीट तक फैला, प्रशासन ने लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेनुघाट डैम के कई गेट खोले जाने के बाद चंद्रपुरा क्षेत्र में दामोदर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. मंगलवार सुबह राजाबेड़ा गांव के पास नदी का जलस्तर पिछले एक महीने में सर्वाधिक दर्ज किया गया. नदी का बहाव तेज होने के साथ पानी का फैलाव भी काफी बढ़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बहाव स्थल से 50 फीट आगे बढ़ा दामोदर

राजाबेड़ा के समीप सामान्य दिनों में जिस स्थान तक नदी का पानी बहता था, उससे करीब 50 फीट आगे तक पानी पहुंच गया है. बढ़े जलस्तर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नदी से काफी दूरी पर स्थित एक पेड़ तक पानी पहुंच चुका है. वहीं, पेयजलापूर्ति के लिए निर्माणाधीन संरचना का करीब आधा हिस्सा पानी में डूब गया है.

ऊंचाई पर बसे राजाबेड़ा को अभी खतरा नहीं

राजाबेड़ा गांव नदी से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है. हालांकि, गांव ऊंचाई वाले स्थान पर बसा होने के कारण फिलहाल किसी तरह के खतरे की स्थिति नहीं है. इसके बावजूद नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में सतर्कता बढ़ गयी है.

आज नदी तट पर कम रही लोगों की आवाजाही

हर दिन सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण दामोदर नदी में स्नान और कपड़े धोने पहुंचते हैं, पर मंगलवार को जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण नदी किनारे ग्रामीणों की आवाजाही काफी कम रही. प्रशासन ने भी लोगों को नदी में नहीं उतरने और बढ़े जलस्तर के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है.

कई गेट खुलने के बाद बहाव हुआ तेज

बताया गया कि तेनुघाट डैम के कई गेट खोले जाने के बाद दामोदर में पानी का बहाव और तेज हुआ है। लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है. ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों से नदी और उसके आसपास के इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola