चिन्मय विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पादुका पूजन, गूंजे स्वामी चिन्मयानंद के 108 नाम
0708 | Prabhat Khabar Network
चिन्मय विद्यालय बोकारो में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की पादुका पूजा की गई। स्वामिनी संयुक्तानंदा ने दी प्रेरणा।
बोकारो: चिन्मय विद्यालय बोकारो में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मना. परम पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की पादुका की विधिवत पूजा स्वामी तपोवन सभागार में की गई. उनके ज्ञान की धारा को याद कर उसे आगे बढ़ाने का सभी ने संकल्प लिया. पूजन संपन्न कराने के लिए चिन्मय मिशन बोकारो की आवासीय आचार्या स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती मौजूद रही. स्कूल सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार व उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे.
स्वामी चिन्मयानंद के 108 नामों का जाप विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर किया
गुरु पादुका पूजा की शुरुआत गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को स्मरण कर की गई. उनकी पादुका की विधिवत पूजा करने के बाद स्वामी चिन्मयानंद के 108 नामों का जाप सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर किया. उनके चरणों में भाव रूपी पुष्प अर्पित किया. पूजा के अंत में सभी ने गुरुदेव की आरती की व उनको मन में रखकर ध्यान लगाया. विद्यार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने गुरुदेव को याद किया.
स्वामी चिन्मयानंद के उपदेश व जीवनी आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत
स्वामिनी संयुक्तानंदा सरस्वती ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती द्वारा विश्व में फैलाया गया गीता ज्ञान आज भी अमर है. उनके उपदेश व उनकी जीवनी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा : स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के दिखाए पथ पर निरंतर चिन्मय विद्यालय बोकारो आगे बढ़ रहा है व सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है. उन्होंने सभी बोकारो वासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए