Bokaro News : एशिया के पहले थर्मल पावर प्लांट का स्थापना दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : एशिया के पहले थर्मल पावर प्लांट का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया.

विज्ञापन

एशिया के पहले थर्मल पावर प्लांट के रूप में विख्यात डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया. बोकारो थर्मल के ए पावर प्लांट का उद्घाटन 21 फरवरी 1953 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था. स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने डीवीसी का झंडा फहरा कर और केक काट कर किया. रंग-बिरंगे गुब्बारे भी उड़ाये. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 30 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज का फहराया जाना रहा, जिसे एचओपी ने पूरे सम्मान के साथ फहराया.

सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

मौके पर एचओपी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डीवीसी की उपलब्धियों का जिक्र किया. कहा कि डीवीसी आज केवल एक क्षेत्रीय संस्थान नहीं है. यह वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा कर रहा है. आने वाले दिनों में यह नयी ऊंचाइयों को छुयेगा और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा. बोकारो थर्मल में वर्तमान में 500 मेगावाट की यूनिट से बिजली उत्पादन हो रहा है. भविष्य की मांग को देखते हुए जल्द ही 800 मेगावाट के नये सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. इससे क्षेत्र में विकास की नयी संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. समारोह में डीवीसी के जीएम राजेश विश्वास, डीजीएम अभिजीत दुले, शैलेंद्र कुमार, नरेश मुरस्कर, अखिलेंदु सिंह, आदर्श मधुप, प्रशांत कुमार, श्याम कुमार, शशि शेखर, संज्ञा दास, सूरज कुमार तिवारी, शाहीद इकराम, राजेश सिंह, संजय राय, कौशलेंद्र तिवारी सहित अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola