Bokaro: सेक्टर 6 में सिर कूचकर महिला की हत्या, अर्द्धनग्न मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Symbolic Image

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 6 मे उस समय लोग दहशत में आ गए, जब एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ. महिला के सिर को पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई थी.

विज्ञापन

Bokaro: सेक्टर छह थाना की पुलिस टीम ने सिटी कॉलेज से 500 मीटर दूर स्थित एक मैदान से शुक्रवार को अज्ञात महिला (लगभग 50 वर्ष) का अर्द्धनग्न शव बरामद किया. महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को किसी वजनदार सामान से बुरी तरह कूच दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसपी हरविंदर सिंह दल-बल के साथ पहुंचे. एसपी श्री सिंह के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और विधि प्रयोगशाला की टीम पहुंची. छानबीन शुरू कर दिया गया. पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार की देर रात की हो सकती है. घटना में कई लोग शामिल होंगे. चास अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार सेक्टर छह के कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए मैदान की तरफ गये थे. महिला का अर्द्धनग्नावस्था में पेट के बल पडा शव देखा. जिसका सिर लहुलूहान अवस्था में कूचा हुआ था. शव के आसपास महिला के कपड़े (साड़ी, पेटीकोट सहित अन्य) बिखरे थे. स्थानीय लोगों ने जानकारी सेक्टर छह थाना इंस्पेक्टर संगीता कुमारी को दी. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद इंस्पेटर ने शव को नजदीक पड़े शॉल से ढक दिया. इसके बाद एसपी श्री सिंह को सूचित किया. एसपी श्री सिंह की सूचना के बाद मौके पर बीएस बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा दास, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम भी पहुंचे. डॉग स्क्वायड टीम के साथ श्री दास पैदल लगभग दो किलोमीटर सेक्टर 11 से आनेवाले ड्रेनेज के समीप डॉग के साथ पहुंचे. डॉग इसके बाद आगे नहीं जा सका. आसपास के क्षेत्र में लगभग दो से तीन घंटे सर्च अभियान चलाया गया. दूसरी ओर पुलिस बोकारो कॉलेज के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की छानबीन कर रही है.

घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइल खोज रही पुलिस

शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस की टीम बायोमिट्रिक मशीन उपयोग करेगी. ताकि महिला की अंगुली के जरिये आधार कार्ड या अन्य डिजिटल कागजात के आधार पर महिला की पहचान की जा सके. इसके अलावा हत्यारोपितों को खोजने के लिए पुलिस घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइल को भी सीडीआर के माध्यम से खोजेगी. इसके लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घटनास्थल की सुरक्षा को लेकर सेक्टर छह पुलिस की एक टीम को लगाया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

शव का पोस्टमार्टम चास अनुमंडल की एक महिला चिकित्सक ने किया. जानकारी के अनुसार प्रथम द्ष्टया में दुष्कर्म की पुष्टी नहीं हो रही है. इसके बाद भी महिला का वेजाइनल स्वाब को जांच के लिए एकत्रित कर लिया गया है. स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए स्वाब को भेजेगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट हो पायेगा.

ये भी पढ़ें…

रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप

रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी सरकारी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola