सीआइएसएफ में नये डीसी व फायर के एसी की पदस्थापना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कमांडेंट को दी गयी विदाई

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट स्थित सीआइएसएफ यूनिट के नये डिप्टी कमांडेंट के रूप में अरुण प्रसाद की पदस्थापना की गयी है. दुलियाजान में सहायक समादेष्टा के पद पर कार्यरत अरुण प्रसाद को पदोन्नति देकर बोकारो थर्मल का डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है. बोकारो थर्मल में ही सीआइएसएफ फायर में सहायक समादेष्टा के पद पर मो. ईशाम की पदस्थापना की गयी है. बोकारो थर्मल के डिप्टी कमांडेंट बिरेन कुमार सेठी को कमांडेंट के पद पर पदोन्नति देकर मुख्यालय दिल्ली तबादला किया गया है. इसके पूर्व स्थानीय यूनिट में समारोह आयोजित कर कमांडेंट बिरेन कुमार सेठी को सभी अधिकारियों एवं जवानों ने भावभीनी विदाई दी. समारोह में कमांडेंट श्री सेठी ने यहां बिताये अपने पलों को सभी के साथ साझा किया. निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून तथा अनिल कुमार ने भी अपने अनुभवों को साझा किया. मौके पर सीआइएसएफ के सभी अधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola