बेटी के लिए निकले थे लड़का देखने, अचानक ट्रक ने मार दी टक्कर, बोकारो के NH पर दर्दनाक हादसा
हादसे के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण, Pic Credit- Prabhat Khabar
Bokaro Road Accident: बोकारो में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से झरिया के रहने वाले एक शख्स की मौत हो गयी. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच जाम कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Bokaro Road Accident, बोकारो (मुकेश कुमार): बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसगोड़ा के समीप नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में झरिया निवासी मंटू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मंटू बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद कुछ देर तक लोग सन्न रह गये.
आपके शहर में
बेटी के लिए जा रहे थे लड़का देखने उसी वक्त हो गया हादसा
मृतक के पिता योगेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वे अपनी बेटी के लिए लड़का देखने झरिया से बांसगोड़ा की ओर जा रहे थे. दो बाइक पर चार लोग सवार थे. मंटू दूसरी बाइक पर पीछे चल रहे थे, जबकि आगे ट्रक चल रहा था. बांसगोड़ा के पास अचानक पीछे से आ रही ट्रक ने मंटू की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
Also Read: रेलवे की बैठक में गूंजा Gumla को रेल से जोड़ने का मामला, सांसद सुखदेव भगत ने कर दी ये डिमांड
आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर नेशनल हाइवे कर दिया जाम
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गये. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाइवे को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. सूचना मिलने पर माराफारी थाना प्रभारी आजाद खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक को मौके पर बुलाया गया है और पीड़ित परिवार से मुआवजे को लेकर बातचीत की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सड़क जाम हटाया जा सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए