जमशेदपुर के विवेक की कला बनी आराधना, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज को भेंट की 1.51 लाख मोतियों की तस्वीर
विवेक द्वारा तैयार प्रेमानंद महाराज की तस्वीर, Pic Credit- Prabhat Khabar
Premanand Maharaj: जमशेदपुर के विवेक कुमार ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज को 1.51 लाख मोतियों से बना भव्य चित्र भेंट किया. दर्शन के दौरान वे भावुक हो उठे. अब वे जल्द ही पांच लाख की मोतियों से राधा-कृष्ण की तस्वीर तैयार कर उन्हें देंगे.
Premanand Maharaj: जमशेदपुर के आदित्यपुर सिंडिकेट कॉलोनी निवासी कलाकार विवेक कुमार के लिए वृंदावन की यात्रा जीवन की सबसे यादगार पलों में से एक बन गयी. दरअसल हुआ यूं कि 20 जनवरी की शाम वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान विवेक भावुक हो उठे. उन्होंने अपनी कला को भक्ति और समर्पण का माध्यम बनाते हुए पांच रंगों और 1.51 लाख मोतियों से तैयार प्रेमानंद महाराज की भव्य तस्वीर भेंट की.
आपके शहर में
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते ही विवेक की गायब हो गयी थकान
इस चित्र को तैयार करने में विवेक को करीब दो महीने की कड़ी मेहनत करनी पड़ी. विवेक बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन किये, तो सारी थकान मानो पल भर में गायब हो गई. खास बात यह रही कि विवेक के आग्रह पर प्रेमानंद महाराज ने खुद चित्र पर अंतिम मोती लगाकर उसे पूरा किया और पूरे स्नेह के साथ स्वीकार किया.
Also Read: Dhanbad Special Story: बीआईटी सिंदरी में 4,500 स्टूडेंट्स पर सिर्फ 115 टीचर, 191 पोस्ट खाली
तस्वीर देखकर बेहद खुश हुए प्रेमानंद महराज
चित्र देखकर प्रेमानंद महाराज बेहद खुश हुए. उन्होंने विवेक को राधा-रानी की तस्वीर बनाकर लाने के लिए विवेक को निवेदन किया और कहा कि उन्हें इसका इंतजार रहेगा. प्रेमानंद महराज का आशीर्वाद लेकर लौटे विवेक कुमार ने बताया कि वे जल्द ही लगभग पांच लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का विशाल चित्र तैयार कर प्रेमानंद महाराज को सौंपेंगे.
अपनी कला से कई बार लोगों को चौंका चुके हैं कलाकार विवेक कुमार
यह पहला अवसर नहीं है जब विवेक कुमार ने अपनी अनोखी कला से लोगों को चौंकाया हो. इससे पहले भी वे जुबिली पार्क में रंगोली के माध्यम से देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का विशाल चित्र बना चुके हैं. वहीं, जमशेदपुर शहर के गोलमुरी के बिड़ला मंदिर में रंगोली के जरिये प्रभु राम का सबसे बड़ा चित्र बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. इस उपलब्धि के लिए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया जा चुका है.
Also Read: ब्रिटेन की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मिले सीएम हेमंत सोरेन, एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट पर मांगी मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए