BOKARO NEWS: गोवर्धन पूजन कर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 11:25 PM
BOKARO NEWS: चास-बोकारो में विधि-विधान के साथ हुई गाय की पूजा, गोबर से गोवर्धन की बनायी गयी आकृति, पुष्प के साथ किया शृंगार, कुश्ती-लाठी व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित
बोकारो, बोकारो जिले में शनिवार को श्रद्धा व विश्वास के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न हो गया. रविवार को गोधन कूटा जायेगा. भइया दूज मनाया जायेगा. गोवर्धन पूजा के मौके पर चंदनकियारी, चास, पिड्राजोरा, तलगड़िया, जैनामोड़, बालीडीह, पेटरवार सहित चास-बोकारो में अन्य स्थानों पर विधि-विधान के साथ गाय की पूजा की गयी. शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने गोवर्धन पूजन किया. मंगल गीत गाकर सुख-समृद्धि की कामना की. अन्नकूट का भोग लगाया. घरों के बाहर गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना की. इससे पहले महिलाओं ने घर-आंगन को गाय के गोबर से लीपकर पूजन किया. इसके साथ ही अन्नकूट का भोग भी लगाया गया. महिलाओं ने गोवर्धन की परिक्रमा भी की. गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनायी गयी. गोबर के गोवर्धन का रंगोली, पुष्प आदि के साथ शृंगार किया गया. दीप जलाकर आरती उतारी गयी. खटालों में पूजा-पाठ सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. गाय की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती की गयी. इस अवसर पर कुश्ती-लाठी आदि खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी.
श्री राधे कृष्णा मंदिर-रेलवे काॅलोनी में हुई पूजा-अर्चना
श्री राधे कृष्णा मंदिर-रेलवे कालोनी में गोवर्धन पूजा हुई. यदुवंशियों की ओर से श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण व गोवर्धन पर्वत की पूजा की गयी. गाेमाता की भी पूजा का आयोजन किया गया. यहां झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि यह पूजा सभी सनातनियों के लिए है. भगवान श्रीकृष्ण ने बताया था कि वह अपने भक्तों की रक्षा के लिए पहाड़ भी उठा सकते हैं. गोमाता की पूजा से घर व गांव में शांति आती है. मौके पर अशोक यादव, संतोष यादव, भूषण यादव, उमाशंकर यादव, अनिल यादव, अशोक यादव, बुधन यादव, हीरा यादव, सुभाष यादव, कमलेश यादव, छोटू यादव, दीपन यादव, राजकुमार यादव, विनोद यादव, शलीग्राम यादव, दिनेश यादव, विमलेश यादव उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










