Bokaro News : पिंड्राजोरा की पुष्पा को खोजने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो पुलिस ने की घोषणा, सूचना देनेवाले का नाम व विवरण गोपनीय रखा जायेगा, साढ़े सात माह से लापता है युवती, पुलिस को नहीं मिला सुराग.

विज्ञापन

बोकारो/पिंड्राजोरा, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव (सरदाहा पंचायत) की 18 वर्षीय कुमारी पुष्पा महतो को खोजने वाले को बोकारो पुलिस 25 हजार रुपये इनाम देगी. यह घोषणा शनिवार को पुलिस ने की. पुलिस ने बताया है कि जो भी व्यक्ति पुष्पा की जानकारी देगा या खोज कर लायेगा. उसे 25 हजार रुपये नकद इनाम दिया जायेगा. साथ ही सूचना देनेवाले का नाम और विवरण गोपनीय रखा जायेगा. पिंड्राजोरा थाना में पुष्पा के गायब होने के बाद कांड संख्या 147/25 (चार अगस्त 2025) दर्ज किया गया है. माता-पिता अपनी पुत्री की खबर पाने के लिए रोजाना थाना का चक्कर लगा रहे हैं. पुलिस व प्रशासन के वरीय अधिकारियों को लगातार फोन भी करते हैं. पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा बताये जा रहे सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. साथ ही संदिग्ध व्यक्ति से भी पूछताछ की गयी है. इसके बाद भी कुछ पता नहीं चला है.

क्या है मामला

खूंटाडीह निवासी रेखा देवी के अनुसार उनकी पुत्री कुमारी पुष्पा महतो 21 जुलाई 2025 को 11 बजे दिन में कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी. पुष्पा ने पड़ोसी से साइकिल ली थी. देर शाम तक पुष्पा घर नहीं लौटी, तो खोजबीन की गयी. साइकिल बेडानी मोड़ में मिली. अनहोनी की आशंका को लेकर रेखा देवी पिंड्राजोरा थाना पहुंची. थानेदार अभिषेक रंजन को पूरी घटना की जानकारी दी. बताया कि पड़ोसी दिनेश कुमार महतो से पुत्री पुष्पा दो-तीन साल से मोबाइल पर बात करती थी. आशंका है कि पुत्री के गायब होने में दिनेश की संलिप्तता हो सकती है. पुलिस ने दिनेश से घटना के संदर्भ में कई बार पूछताछ की. लगातार दिनेश से पूछताछ जारी है. पुष्पा के पिता अनंत महतो मजदूरी करने झारखंड से बाहर गये थे. पुत्री के गायब होने की सूचना पाकर पिंड्राजोरा लौटे. पति-पत्नी मामले को लेकर एसपी हरविंदर सिंह से मुलाकात की. इसके बाद मामले को जनता दरबार में डीसी अजयनाथ झा के समक्ष रखा. डीसी ने गंभीरता के साथ पुष्पा को खोजने का आदेश दिया. नतीजा कुछ नहीं निकला.

जल्द बरामद होगी पुष्पा : एसपी

इस संबंध में एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि लापता पुष्पा के मामले में बोकारो पुलिस संवेदनशील है. पुष्पा को खोजनेवालों को बोकारो पुलिस ने 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है. इसके अलावा पुलिस गायब स्थल के अलावे क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की कई बार जांच की है. हर संभव जगह पर पुलिस टीम जा रही है. टेक्निकल टीम को भी लगाया गया है. जल्द ही पुष्पा बरामद होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola