Bokaro News : बोकारो में अंडर 23 राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू

Updated at : 19 Feb 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में अंडर 23 राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू

Bokaro News : प्रतियोगिता में धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, चाइबासा, दुमका, टाटा, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, सरायकेला के पुरुष व महिला की टीम ले रही हिस्सा

विज्ञापन

बोकारो, झारखंड बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रथम अंडर 23 झारखंड राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को सेक्टर 12 क्लब परिसर में शुरू हुई. प्रतियोगिता में धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, चाइबासा, दुमका, टाटा, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, सरायकेला के पुरुष व महिला टीम शामिल है.

उद्घाटन मैच बोकारो और सरायकेला के बीच में हुआ. इससे पूर्व उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो नेता हीरालाल मांझी, झारखंड बास्केटबॉल संघ के सचिव जेपी सिंह, ओएनजीसी के खेल प्रमुख अनूप मिंज सहित गणमान्य ने किया.मौके पर झारखंड बास्केटबॉल संघ के टेक्निकल चेयरमैन आरिफ, हीरा मनी शुक्ला, किंकर कृष्णा, रवि रंजन, मुदस्सर खान, बाल्मीकि पाठक , अनिल कुमार , मोहम्मद सलीम खान, उपेंद्र श्रीवास्तव, रमेश कुमार, शांता मिश्रा, बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, सचिव मोहम्मद हारुन अंसारी उपस्थित थे.

बोकारो जिला अंडर 23 क्रिकेट टीम घोषित

बोकारो, झारखंड राज्य किकेट क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जिला अंडर 23 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बोकारो जिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम के कप्तान की जिम्मेदारी साहिल राज को सौंपी गयी है. जबकि दीपक कुमार सिंह टीम के कोच होंगे. इसकी जानकारी बीडीसीए तदर्थ समिति के सदस्य संजय सिंह ने दी. बताया की 17 व 18 फरवरी को संपन्न हुए दो दिवसीय ट्रायल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयन ट्रायल मैच के दौरान समिति के सदस्य अनिल कुमार, संजीव रंजन, कुंदन सिंह व संयोजक संजय सिंह उपस्थित थे. बोकारो की टीम अपना पहला मैच 21 फरवरी को रांची में गिरिडीह के विरुद्ध खेलेगी. टीम में साहिल राज (कप्तान), सत्या सेतु (उप कप्तान ), अभिषेक यादव, यश पी भगत (विकेटकीपर), अंशु कुमार सिंह , हिमांशु कुमार , सचिन कुमार यादव , राजेश कुमार सिंह (विकेटकीपर) , गौरव कुमार, ओजस वर्धन, विशाल कुमार, साहिल राज, शहंशाह खान, राहुल कुमार भगत, सूरज कुमार सिंह व सौरभ कुमार सिंह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola