Bokaro News : सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते थे उमेश महतो : अमर बाउरी

Updated at : 19 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाते थे उमेश महतो : अमर बाउरी

Bokaro News : सिंहडीह में शिक्षक सह समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि मनी, खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विज्ञापन

तलगड़िया, चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत अंतर्गत सिंहडीह में समाजसेवी सह शिक्षक उमेश कुमार महतो की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया. उन्होंने उमेश कुमार महतो की चित्र पर पुष्प अर्पित किया. श्री बाउरी ने कहा कि दिवंगत महतो शिक्षा के साथ खेल प्रेमी थे. सामाजिक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले में एक थे. उनकी कमी हमेशा खलेगी. वे युवा के प्रेरणा स्रोत थे. आयोजक समिति अध्यक्ष शंकर प्रसाद महतो ने स्व महतो के जीवन चरित्र के बारे में बताया.

ये बने विजेता

प्रतियोगिता में बोकारो, धनबाद, पुरुलिया, बलियापुर, चंदनकियारी, नवाडीह, भोजूडीह के 400 बालक बालिकाओं ने भाग लिया. बालक वर्ग 1600 मीटर दौड़ में जीवन कुमार प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय व अर्जुन टुडू तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में हीरासांगा प्रथम, पुष्पा कुमारी द्वितीय व डोली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. 400 मीटर दौड़ में आशा कुमारी, पूर्णिमा और डोली कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं. इसके अलावा ऊंची-लंबी कूद समेत कई प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल सभी प्रतिभागियों सम्मानित किया गया.

ये थे मौजूद

मौके पर समाजसेवी जगन्नाथ रजवार, भाजपा बिजुलिया मंडल अध्यक्ष बबलू चौबै, श्यामा पैतंडी, मुकेश बाउरी, झामुमो नेता अशौक दशौंधी, बादल पाल, महानंद महतो, बहादुर महतो, पार्वती महतो, अनिता कुमारी महतो, शंकर महतो, डॉ कन्हाई महतो, डॉ अजय महतो, मानू देवी, अरुण कुमार महतो, सृष्टिधर महतो, बिजय मोहली, अभय महतो, सुरेश महतो, अरुण महतो, निमाई महतो, अजय कुमार, निर्मल महतो, गौतम महतो, जेपी महतो, गोरा चांद महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola