Bokaro News : जल, जंगल व जमीन की रक्षा और राजकीय मान सम्मान के लिए आंदोलन रहेगा जारी

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 08 Aug 2025 11:03 PM

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने चास जोधाडीह मोड़ स्थित एक सभागार में महाधिवेशन का किया आयोजन.

विज्ञापन

चास, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का शुक्रवार को महाधिवेशन चास जोधाडीह मोड़ स्थित एक सभागार में आयोजित किया गया. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से झारखंड आंदोलनकारी और उनके परिजन शामिल हुए. सर्वप्रथम अतिथि और मोर्चा के सदस्यों ने शहीद निर्मल महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी. झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा कि अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा, जल- जंगल- जमीन की रक्षा, रोजी रोजगार नियोजन के अधिकारों की गारंटी, झारखंड अलग राज्य के माय माटी व मूल्यों को स्थापित करने, झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान रोजी रोजगार नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखना है. विधायक उमाकांत रजक, विधायक शत्रुघ्न महतो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग के पूर्व सदस्य भुवनेश्वर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. महाधिवेशन कार्यक्रम का अध्यक्षता विदेशी महतो व संचालन बोकारो जिला अध्यक्ष राजदेव महथा व धन्यवाद ज्ञापन मंतोष पाठक ने किया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो,अध्यक्ष विदेशी महतो, उपाध्यक्ष डॉ रामनाथ मेहता, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराई, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, संरक्षक नेहा नवनीता, जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा, ललित नारायण, महमूद आलम, किंकर चौहान, जिदन कोल, विश्वजीत प्रमाणिक, भूतनाथ माहथा, गोलबाबू अंसारी, खिरोधर महतो, संजय लाल महतो, राज किशोर महतो, साधन महथा, वंशीधर ठाकुर, खिरोधर महतो, लखन खवास, विक्रम महतो, करमचंद गोप, मंतोष पाठक, प्रकाश खलखो, सीता देवी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola