Bokaro News: कार्यस्थलों पर आंतरिक शिकायत समिति गठन को लेकर कसमार में चला जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News: श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों का दौरा कर समिति के गठन की स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन

कसमार, कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आइसीसी) के गठन को लेकर कसमार प्रखंड में मंगलवार को जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों का दौरा कर समिति के गठन की स्थिति की जानकारी ली. श्री कुमार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश एवं झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में सभी संस्थानों में आइसीसी का गठन अनिवार्य है. इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जहां समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां शीघ्र गठन कराया जाये. उन्होंने कहा कि यह समिति कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने संस्थानों के प्रबंधन को पीओएसएच अधिनियम 2013 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है. साथ ही सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया कि वे आइसीसी से संबंधित विवरण शी-बॉक्स पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें. श्री कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण के माध्यम से सभी संस्थानों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर जिला स्तर पर भेजी जायेगी, ताकि आगे आवश्यक कदम उठाए जा सकें. इस पहल से कार्यस्थलों पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी. मौके पर श्रमिक मित्र कमलेश जायसवाल भी मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola