Bokaro News: छापेमारी में 10 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुइयाडीह में अवैध शराब का हो रहा था कारोबार, शराब बनाने वाले उपकरण भी किये गये बरामद.

विज्ञापन

पेटरवार, बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह से सूचना मिली कि पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुइयाडीह में व्यापक पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है. उक्त सूचना पर छापेमारी की गयी तो भारी मात्रा में विदेशी शराब और शराब बनाने के उपकरण रविवार की रात में बरामद किया गया. सोमवार को यह जानकारी पेटरवार थाना में बेरमो के एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी.

एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर शराब का कारोबार करने वाले कुछ लोग भाग गये. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी गयी व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि के समक्ष अवैध रूप से निर्मित शराब को जब्त कर लिया गया और थाना लाकर कांड अंकित किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि जब्त सामानों में पांच लाख रुपये मूल्य के 1244 बोतल अवैध शराब, करीब पांच लाख रुपये मूल्य का पांच ड्रम स्प्रिट सहित भारी मात्रा में कार्टूनों में पैक शराब के अलावा बोतल, ढक्कन, स्टीकर, कई छोटे-बड़े ड्रम व स्पिरिट सहित अन्य संबंधित निर्माण सामग्री शामिल हैं. छापेमारी दल में पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, पुअनि सुनील कुमार पटेल, पुअनि अगस्टिन टेटे, जरीडीह के थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

पांच के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में अवैध शराब के पांच कारोबारियों के खिलाफ पेटरवार थाना में मामला दर्ज किया गया है. आरोपितों में करमचंद बास्के, साकिन सुइयाडीह, बैजून मांझी ग्राम कानीडीह, बिनोद साव, कुंडौरी, संजय साव, कुम्हारडीह (जरीडीह) व पवन नायक अंगवाली के नाम शामिल है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस दौरान जरीडीह सर्किल के इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी के प्रभारी भजनलाल महतो, जरीडीह थाना के प्रभारी विपिन चंद्र महतो सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola