Bokaro News: लापता महिला का अधजला शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News: चंदनकियारी थाना क्षेत्र के एक जंगल में मिला शव, बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर दो से 20 जनवरी से लापता थी महिला, पुत्र ने शव की शिनाख्त की.

विज्ञापन

चंदनकियारी, चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप इनटांड़ जंगल में सोमवार को एक महिला का शव अधजली अवस्था में पुलिस ने बरामद किया. शव की पहचान लापता बीएस सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 2ए निवासी 55 वर्षीय नमिता देवी के रूप में हुई है. महिला के पुत्र अमर गोप ने शव की शिनाख्त की. एसपी हरविंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया. खोजी कुत्ता व क्राइम ब्रांच के पदाधिकारियों ने जांच की.

घटनास्थल पर चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित राय, बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र पासवान व भोजूडीह ओपी प्रभारी कुदंन कुमार ने जांच की. इधर, कुत्ते की निशानदेही पर पुलिस ने इनटांड़ गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका के पुत्र ने कहा कि उसकी मां 20 जनवरी से लापता थी. सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक करने घर से निकली थी. इसके बाद नहीं लौटी. बीएस सिटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत की दर्ज करायी गयी है.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

चंदनकियारी में महिला का शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने जब जंगल के झाड़ियों में शव को देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद चंदनकियारी के एसआइ राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

बोले एसपी

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया घटना दुष्कर्म का लग रहा है. शव निर्वस्त्र है और काफी हिस्सा जला हुआ है. घटनास्थल से जले हुए कपड़े मिले हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी. अधिक उम्र के कारण मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्प्ष्ट होगी. जल्द ही घटना उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola