ePaper

Bokaro News : दूंदीबाद बाजार क्षेत्र में कब्जा करनेवालों पर होगी प्राथमिकी

Updated at : 06 Mar 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : दूंदीबाद बाजार क्षेत्र में कब्जा करनेवालों पर होगी प्राथमिकी

Bokaro News : बोकारो एयरपोर्ट की कार्य प्रगति की हुई समीक्षा, एएआई व बीएसएल के बीच एमओयू रिन्युअल के लिए होगा आवेदन.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो एयरपोर्ट से सटे दूंदीबाद बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाये गये स्थानों पर दोबारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज होगी. यह निर्णय बोकारो परिसदन सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया. बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विकास व सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बीएसएल प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि अतिक्रमण मुक्त कराये गये परिसर में स्लैब के जरिये 15 दिनों के भीतर बाउंड्री निर्माण कार्य पूरा करे. साथ ही संबंधित क्षेत्र में ट्रेसपासर्स विल बी प्रोसिक्यूटेड के बोर्ड लगाने को भी कहा गया, ताकि दोबारा अतिक्रमण की कोशिशों को रोका जा सके. साथ ही, दूंदीबाद क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पिकेट स्थापना के लिए बीएसएल के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई पर भी चर्चा की गयी. डीसी ने एयरपोर्ट के संचालन को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) व बोकारो स्टील प्रबंधन (बीएसएल) के बीच एमओयू के नवीकरण तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरा बीएसएल को दूंदीबाद बाजार सहित आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया. चास एसडीओ प्रांजल ढांडा को चिन्हित स्थलों की अद्यतन सूची बीएसएल प्रबंधन को उपलब्ध कराने को कहा गया. ताकि, निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके. सतनपुर पहाड़ पर एक सप्ताह में लगेगी लाइट डीसी श्री झा ने सतनपुर पहाड़ पर उच्च तीव्रता वाले फ्लैश लाइट/ऑब्स्ट्रक्शन लाइट का अधिष्ठापन एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा परिसर में बची हुई झाड़ी व पेड़ की छंटाई जल्द पूरी करने को भी कहा गया. ताकि, सुरक्षा और साफ-सफाई बेहतर हो सके. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक निर्देश बोकारो एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें बॉम्ब थ्रेट कंटीजेंसी प्लान, एयरपोर्ट की सिक्योरिटी वेटिंग, बीसीएएस सिक्योरिटी क्लियरेंस, डॉग स्क्वाड यूनिट की व्यवस्था व एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एयरपोर्ट के संचालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक बिंदुओं की भी समीक्षा की गयी. एएआइ द्वारा उपलब्ध कराये गये नक्शे में आवश्यक संशोधन, डीजीसीए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, एयरपोर्ट पर 02 एसीएफटी वाहनों की तैनाती व एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गयी. संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, डीएफओ नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) के मनोज कुमार, बीएसएल टाउनशिप जीएम एके तिवारी, एजीएम (एविएशन) पीके स्वैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola