Bokaro news: लंबित मामलाें का शीघ्र करें निष्पादन : उपायुक्त

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 10 Oct 2025 10:41 PM

विज्ञापन

Bokaro news: समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में 46 मामलों की सुनवाई, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आया.

विज्ञापन

बोकारो, समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने लोगों की शिकायतों व समस्याओं की क्रमवार सुनवाई की. जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन आया. उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने व लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कई मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन हुआ. कुल 46 मामलों पर सुनवाई की गयी.

शिशु के भरण-पोषण सहायता के लिए दिखाई तत्परता

सदर अस्पताल, बोकारो से संबंधित संवेदनशील मामला आया. प्रसव के बाद एक महिला की मृत्यु हो जाने के बाद उसके शिशु के भरण-पोषण के लिए सहायता की मांग को लेकर बच्चे के दादा-दादी उपस्थित हुए. मामले की गंभीरता को देखते हुए उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी दिया. ताकि, शिशु को शीघ्र सरकारी सहायता प्राप्त हो सके.

सभी प्रखंडों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की.

उपायुक्त ने दो अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

जनता दरबार के बाद उपायुक्त अजय नाथ झा ने कार्यालय कक्ष में दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया. नियुक्ति आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से की गयी है. नियुक्त अभ्यर्थियों में लता कुमारी, (पिता स्व योगेश्वर गोराई) चंदनकियारी प्रखंड में योगदान के लिए व रिंकी कुमारी (पिता ललन गुप्ता) चास प्रखंड में योगदान के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ पद पर बहाल की गयी है. उपायुक्त ने दोनों कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया. मौके पर डीडीसी, डीपीएलआर मेनका, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) पीयुष कुमार, डीएसइ अतुल कुमार चौबे सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola