ePaper

Bokaro News : प्रेम प्रसाद की स्टैच्यू स्थापना के लिए 20 डिसमिल जमीन दे बीएसएल प्रबंधन

Updated at : 06 Mar 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : प्रेम प्रसाद की स्टैच्यू स्थापना के लिए 20 डिसमिल जमीन दे बीएसएल प्रबंधन

Bokaro News : सात सूत्री मांगों को लेकर इस्पात भवन के समक्ष विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, दिशोम जाहेर गढ़ पर जमा हुए थे लोग.

विज्ञापन

बोकारो, विस्थापित युवक दिवंगत प्रेम प्रसाद की स्टैच्यू स्थापना के लिए सेक्टर चार से नया मोड़ के बीच 20 डिसमिल जमीन, आश्रित को नियोजन, 1500 अप्रेंटिस को नियोजन सहित सात सूत्री मांग को लेकर प्रेम प्रसाद की मां के आह्वान पर इस्पात भवन के समक्ष शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ. इसमें विस्थापित अप्रेंटिस संघ, विस्थापित संगठन और ग्राम पंचायत के मुखिया आदि शामिल हैं. अनिश्चितकालीन धरना में शामिल महिला-पुरुष व युवक-युवतियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा. धरना में शामिल प्रेम प्रसाद की मां गोमती देवी रूक-रूक कर रो रही थी.

यह हैं मांगें

4328 को अप्रेंटिस कराकर नियोजन, विस्थापित के लिए पूर्व की तरह चतुर्थ श्रेणी में बहाली चालू, 19 गांवों को पंचायत में शामिल, विस्थापितों की जमीन का रसीद काटना शुरू करने की मांग है. लोगों ने कहा कि अगर संपूर्ण मांग पर बीएसएल लिखित रूप में पहल करता है, तो धरना स्थगित करेंगे. नहीं तो धरना अनिश्चितकालीन चलता रहेगा. इससे पहले विस्थापित सेक्टर चार स्थित दिशोम जाहेर गढ़ पर जमा हुए. यहां से जुलूस की शक्ल में नारा लगाते हुए इस्पात भवन की ओर बढ़े. इस्पात भवन के मुख्य गेट पर बैठ गये.

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि तीन अप्रैल को इस्पात भवन के निकट हीं आंदोलन के दौरान प्रेम प्रसाद की मौत हो गयी थी. पांच अप्रैल को जिला प्रशासन, सांसद, विधायक व विस्थापित संगठन के साथ वार्ता हुई. 15 दिनों के अंदर शहीद के आश्रित को नियोजन, प्रतिमा लगाने के लिए 20 डिसमिल जमीन व 1500 अप्रेंटिस को तीन महीना के अंदर प्रपोजल बनाकर नियोजन देने पर सहमति बनी थी. अनिश्चितकालीन धरना में शामिल लोगों का कहना था कि अभी तक किसी भी कार्य पर पहल नहीं की गयी.

इनकी रही सहभागिता

धरना में अजय महतो, प्रदीप महतो, महेंद्र महतो, सीताराम महतो, शांति देवी, निमाई महतो, राजू महतो, फुलचंद महतो, उतम महतो सहित विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सुनील महतो, चंद्रकांत महतो, सुरेंद्र, जिलानी, अभिषेक, शंभू महतो, अशोक महतो, राजकुमार, दुर्गाचरण महतो, मिथलेश, मासूम अंसारी, जानकी, प्रदीप सोरेन, कृष्ण, वकील अग्रवाल, उमेश सिंह, मुरारी सिंह, प्रतोष महतो, संतोष आदि शामिल थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola