ePaper

बोकारो : झामुमो ने बिनोद बाबू के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

Updated at : 19 Dec 2023 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : झामुमो ने बिनोद बाबू के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य व बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झारखंड के जनक स्व. बिनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य व बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को झारखंड के जनक स्व. बिनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान बोकारो हवाई अड्डा चौक स्थित बिनोद बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. मौके पर महानगर सचिव फिदोस अंसारी, मोटूकलाल किस्कू, फयाज आलम, मिथुन मंडल, अभिमन्यु मांझी, महिला नेत्री निशा हेंब्रम, अजय हेंब्रम, अशोक हेंब्रम, बद्री स्वर्णकार, पुनीत विश्वकर्मा, मंटू चिश्ती, शमीम अंसारी, पप्पू सरदार, अलका श्रीवास्तव, दलो यादव, प्रदीप रजक आदि मौजूद थे.

बीबीएम बीएड कॉलेज सरदाहा ने बिनोद बाबू को दी श्रद्धांजलि

बीबीएम बीएड कॉलेज सरदाहा में सोमवार को बिनोद बिहारी महतो की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बिनोद बाबू ने पढ़ो और लड़ो का नारा देकर राज्य के लोगों को प्रेरित किया. इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजाधर महतो, उपाध्यक्ष खिरोधर महतो, सचिव अजित प्रसाद महतो, संयुक्त सचिव मंटूलाल महतो, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार महतो, सदस्य भूषण महतो, रामेश्वर महतो, प्राचार्या डॉ कुमुद रंजन, मनोज कुमार, गायत्री कुमारी, प्रकाश कुमार, गुलाब चंद्र मौर्या, सुमन, पुष्पा कुमारी, रिंकी कुमारी, छाया रानी, भरत महतो, जयंत महतो, जन्मंजय महतो, पंकज कुमार, कामिनी कुमारी, मुस्तकीम अंसारी, धनंजय कुमार, जयदेव बाउरी, मोनिका महतो आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: बोकारो : बीएसएल में 29-30 जनवरी की हड़ताल सफल बनाने में जुटी यूनियन, जानें क्या होगा इनका अगला कदम

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola