ePaper

Bermo Vidhan Sabha Result 2024: बेरमो से जयराम महतो हारे, अनूप सिंह को मिली जीत

Updated at : 23 Nov 2024 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
Bermo Assembly Seat Result

Bermo Chunav Result 2024: बेरमो विधानसभा गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है. बेरमो विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. अब कभी भाजपा जीतती है, तो कभी कांग्रेस. बारी-बारी से दोनों दलों के उम्मीदवार यहां जीतते रहे हैं.

विज्ञापन

Bermo Assembly Election Result 2024: झारखंड बेरमो विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) ने जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को पराजित कर दिया. इस चुनाव में कुमार जयमंगल ने जयराम महतो को 29375 मतों से पराजित किया. कुमार जयमंगल को कुल 90246 वोट मिले, जबकि जयराम महतो को 60871 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. इस सीट से तीसरे स्थान पर भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय रहे. उन्हें कुल 58352वोट मिले.


बेरमो विधानसभा गिरडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है. यह झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में एक है. वर्ष 1957 में यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्व में आया. तब यह इलाका बिहार का हिस्सा हुआ करता था. 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके झारखंड राज्य का गठन किया गया. इसके बाद यह विधानसभा सीट झारखंड के हिस्से में आ गई. बेरमो विधानसभा सीट पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 3,27,601 (3 लाख 27 हजार 601) मतदाता हैं.
बेरमो विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. अब कभी भाजपा जीतती है, तो कभी कांग्रेस. बारी-बारी से दोनों दलों के उम्मीदवार यहां जीतते रहे हैं.

झारखंड राज्य के गठन के बाद पहली बार वर्ष 2005 में राज्य विधानसभा के चुनाव हुए, तो यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश्वर महतो ने जीत हासिल की. वर्ष 2009 के चुनाव में यहां से ट्रेड यूनियन के बड़े नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधायक बने. वर्ष 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा के योगेश्वर महतो विधायक चुने गए, तो वर्ष 2019 में कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी हार का बदला ले लिया.

2024 के चुनाव में भाग ले रहे प्रमुख प्रतिभागी

1Kumar Jaimangal (Anup Singh)कुमार जयमंगल सिंह (अनूप सिंह)Indian National Congress
2Jagdish KewatBahujan Samaj Party
3Ravindra Kumar Pandeyरवींद्र कुमार पांडेयBharatiya Janata Party
4Jairam Kumar Mahatoजयराम कुमार महतोJharkhand Loktantrik Krantikari Morcha
5Manzoor AlamAazad Samaj Party (Kanshi Ram)
6Mohan lal SawLokhit Adhikar Party
7Uma Shankar Shastri (Ranjeet)Independent
8Ghanshyam MishraIndependent
9Tirth Nath AkashIndependent
10Mantosh SorenIndependent
11Mohammad Belal HasmiIndependent
12Ruplal ThakurIndependent
13Lalit NarayanIndependent
14Santosh Kumar MahtoIndependent
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola