Bokaro News : बोकारो थर्मल में छाई का उठाव एक सप्ताह से ठप

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल में डीवीसी के ऐश पौंड से छाई उठाव 28 फरवरी से बंद है.

विज्ञापन

हाइवा मालिकों द्वारा कार्य ठप किये जाने के कारण बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से छाई उठाव का काम 28 फरवरी से पूरी तरह बंद है. ऐश पौंड में हाइवा, लोडिंग मशीनें और उपकरण खड़े हैं. हाइवा मालिकों व चालकों का कहना है कि वर्तमान में छाई उठाव का जिम्मा संभाल रही कंपनी ’सारण’ ने दो महीनों से भुगतान नहीं किया है.

इधर, छाई उठाव बंद होने के कारण दोनों पौंड पूरी तरह भर चुके हैं और किसी तरह जगह बनायी जा रही है, ताकि पावर प्लांट से निकलने वाली छाई युक्त स्लरी को गिराया जा सके. वर्तमान में केवल पौंड नंबर एक में चार नंबर पाइप लाइन से ही स्लरी डिस्चार्ज किया जा रहा है. एचओपी सह चीफ जीएम सुशील कुमार अरजरिया ने भुगतान के विवाद को दरकिनार करते हुए पत्रकारों से कहा कि होली की छुट्टियों के कारण हाइवा से छाई का उठाव बंद है. पावर प्लांट से फुल लोड पर बिजली उत्पादन सुचारू रूप से किया जा रहा है.

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मना, ली गयी शपथ

बीटीपीएस प्रबंधन की ओर से तकनीकी भवन के समीप पार्क में शुक्रवार को 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया. इस अवसर पर सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया. मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने औद्योगिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए शपथ ली. कार्यक्रम एचओपी सुशील कुमार अरजरिया द्वारा झंडोत्तोलन के साथ शुरू किया गया. उन्होंने कार्यस्थल में सुरक्षा मानकों के पालन को अनिवार्य बताया. सुरक्षा अधिकारी एके चौबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया. मौके पर वरीय जीएम मधुकर श्रीवास्तव, जीएम ऐश मैनेजमेंट सिस्टम राजेश विश्वाास, एए कुजूर सहित विभिन्न विभागों के डीजीएम और विभागाध्यक्षों के साथ अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola