Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : जारंगडीह कोलियरी के कैंटीन परिसर में बुधवार को सीटू शाखा कमेटी की ओर से मई दिवस को लेकर सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कथारा. जारंगडीह कोलियरी के कैंटीन परिसर में बुधवार को सीटू शाखा कमेटी की ओर से मई दिवस को लेकर सभा का आयोजन किया गया. केंद्रीय अपर महासचिव पीके विश्वास, क्षेत्रीय अध्यक्ष एसबी सिंह दिनकर, शाखा सचिव निजाम अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा प्राइवेट मालिकों के पक्ष तथा मजदूरों के खिलाफ चार लेबर कोड लागू करने पर आमादा है. इसके खिलाफ एकजुट होकर 20 मई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाएं. मई दिवस तभी हम मना पायेंगे और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पायेंगे. कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार गुप्ता ने किया. मौके पर नरेश राम, मुस्तफा अंसारी, राहुल सिंह, रमेश पासवान, अरविंद कुमार ओझा, आनंद कुमार, यशपाल सिंह, बालेश्वर उरांव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola