840 किलो जावा महुआ व 75 लीटर अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने दुगदा थाना अंतर्गत जमुनिया नदी किनारे अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की

विज्ञापन

चंद्रपुरा. उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने दुगदा थाना अंतर्गत जमुनिया नदी किनारे अवैध शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी की. मौके से 840 किलो जावा महुआ एवं 755 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गयी. निर्माण में इस्तेमाल किये जाने वाले वस्तुओं को नष्ट कर दिया गया. अभियुक्तों हरिपद महतो एवं सुरेश महतो पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट दीपिका कुमारी व सशस्त्र बल शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola