झारखंड: बोकारो के नावाडीह में भेंडरा मुखिया, पंसस सहित आजसू के 250 कार्यकर्ता झामुमो में हुए शामिल

बोकारो के भेंडरा में मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा, पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव, उप मुखिया रूबी देवी सहित 250 आजसू कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए. इस मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि 17 साल में डुमरी में दिवगंत नेता जगरनाथ महतो ने विकास की गंगा बहायी.
झारखंड : बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के भेंडरा में आजसू पार्टी के 250 कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए. इसमें मुखिया संघ के प्रखंड सचिव सह भेंडरा मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा, पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव, उप मुखिया रूबी देवी, वार्ड सदस्य उत्तम चौरसिया, विकास यादव, महताब अंसारी, गणेश नायक, रवींद्र सिंह, नीतू गोस्वामी, काजल कुमारी, चमेली देवी सहित 250 आजसू कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए. गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, दिवंगत शिक्षा मंत्री की पत्नी बेबी देवी, युवा नेता अखिलेश महतो और जिलाध्यक्ष हरिलाल मांझी ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी का पट्टा और माला पहना कर सभी का स्वागत किया.
17 वर्षों में डुमरी में जगरनाथ महतो ने विकास की गंगा बहायी : योगेंद्र
इस मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के प्रयास से 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति झारखंड कैबिनेट और विधानसभा में पारित हुई. वे राज्य के मजबूत नेता और डुमरी के विकास पुरुष थे. 17 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने जितना क्षेत्र का विकास किया, वह 70 वर्षों में नहीं हुआ था.
भेंडरा में कारखाना व सबस्टेशन का होगा निर्माण : अखिलेश
वहीं, अखिलेश महतो ने कहा कि शिक्षा मंत्री अस्वस्थ रहने के बाद भी हमेशा क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर रहे. उन्होंने भेंडरा के जामुनिया नदी पर कई पुल और जलमीनार का निर्माण कराया. भेंडरा के लाैह कुटीर उद्योग के विकास के लिए मुख्यमंत्री से कारखाना लगाने एवं बिजली समस्या से निजात के लिए सबस्टेशन निर्माण की अनुशंसा की थी. इन योजनाओं को आप सभी के आशीर्वाद से पूरा किया जायेगा.
गिरिडीह सांसद ने क्षेत्र में विकास कार्य में नहीं दिखायी रुचि : मुखिया
मुखिया संघ के प्रखंड सचिव सह भेंडरा मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आजसू सांसद चार वर्षों में यहां एक भी विकास कार्य धरातल पर नहीं ला सके. ना ही आम जनता की समस्या का निदान किया. इस मौके पर जिला सचिव जयनारायण महतो, प्रखंड सचिव सोनाराम हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो पारो, मुखिया देवेंद्र कुमार, पूर्व मुखिया रामपुकार महतो, बालेश्वर महतो, हरेंद्र महतो, मनोज यादव, मुरलीधर सिंह, राजेंद्र यादव, कंचन विश्वकर्मा, नीटू विश्वकर्मा, तापेश्वर महतो, तारो महतो, ललित रविदास, कोलेश्वर रविदास, विनय कुमार आदि मौजूद थे. समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो एवं संचालन मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




