बोकारो : ट्रैक्टर शो-रूम के मालिक से साढ़े छह लाख की ठगी

Updated at : 09 Dec 2018 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : ट्रैक्टर शो-रूम के मालिक से साढ़े छह लाख की ठगी

सिटी पार्क स्थित डेफोडिल रेस्टोरेंट के मालिक हैं अभियुक्त बोकारो : एक लाख रुपया नकद व साढ़े छह लाख रुपये का चेक देकर ट्रैक्टर शोरूम के मालिक से ठगी करने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी शनिवार को पेटरवार निवासी ट्रैक्टर शोरूम के मालिक रितेश कुमार सिन्हा ने स्थानीय बीएस सिटी […]

विज्ञापन
सिटी पार्क स्थित डेफोडिल रेस्टोरेंट के मालिक हैं अभियुक्त
बोकारो : एक लाख रुपया नकद व साढ़े छह लाख रुपये का चेक देकर ट्रैक्टर शोरूम के मालिक से ठगी करने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी शनिवार को पेटरवार निवासी ट्रैक्टर शोरूम के मालिक रितेश कुमार सिन्हा ने स्थानीय बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी है. मामले में चास के गुजरात कॉलोनी निवासी डेफोडिल रेस्टोरेंट के मालिक सुदेश कुमार महाजन को अभियुक्त बनाया गया है.
श्री सिन्हा के अनुसार, 26 जनवरी 2018 को सुदेश ने उनके शोरूम से ट्रैक्टर और डाला खरीदा. इसके एवज में सुदेश ने एक लाख रुपया नकद व साढ़े छह लाख का चेक दिया. उक्त चेक बाउंस कर गया. सूचक अपना पैसा का तकादा करने अभियुक्त के सेक्टर एक सिटी पार्क स्थित डेफोडिल रेस्टोरेंट गये. इस दौरान अभियुक्त ने सूचक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. अभियुक्त ने रुपया देने से साफ इन्कार कर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola