Bokaro : पशु चराने निकली 10 वर्षीय बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुआटांड़ : महुआटांड़ में एक दस वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही गांव के अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे की है. इस बाबत बच्ची के परिजनों ने महुआटांड़ थाना में मामला दर्ज कराया है. दुष्कर्म के आरोपी लालेश्वर महतो उर्फ लालदेव […]

विज्ञापन

महुआटांड़ : महुआटांड़ में एक दस वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही गांव के अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे की है. इस बाबत बच्ची के परिजनों ने महुआटांड़ थाना में मामला दर्ज कराया है. दुष्कर्म के आरोपी लालेश्वर महतो उर्फ लालदेव महतो (46 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म की शिकार बच्ची, पशु चराने निकली थी. तभी गांव के ही अधेड़ उम्र के लालेश्वर महतो उर्फ लालदेव महतो ने उसे बहला-फुसला कर जंगल के अंदर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. सहमी हुई उर दर्द से कराह रही बच्ची से पूछने पर मामले का खुलासा हुआ.

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने महुआटांड़ थाना में मामला दर्ज कराया. दुष्कर्म के आरोपी लालेश्वर पर महुआटांड़ थाना कांड संख्या 47/18 दिनांक 07-11-18 के तहत धारा 376 ए, बी भादवि तथा 4/6 पोक्‍सो एक्ट लगाया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की फौरन गिरफ्तारी किया और गुरुवार को तेनुघाट उप कारा भेज दिया है.

इधर, पीड़ित बच्ची का बुधवार की रात मेडिकल भी कराया गया और गुरुवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने पुलिस बोकारो ले गयी थी. महुआटांड़ थाना प्रभारी वसीम अहमद ने घटना की पुष्टि की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola