दिल में देश को रखिए, देश मजबूत बनता चला जायेगा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : “दिल में देश को रखिए, इससे हर पल देश मजबूत बनता चला जायेगा. जीवन यापन के लिए काम करना जरूरी है. हर काम के दौरान देश को वरीयता देनी चाहिए. इससे आम आदमी भी देश सेवा में योगदान दे सकता है.” यह बात टाइगर हिल के टाइगर परमवीर चक्र सम्मानित सूबेदार मेजर योगेंद्र […]

विज्ञापन

बोकारो : “दिल में देश को रखिए, इससे हर पल देश मजबूत बनता चला जायेगा. जीवन यापन के लिए काम करना जरूरी है. हर काम के दौरान देश को वरीयता देनी चाहिए. इससे आम आदमी भी देश सेवा में योगदान दे सकता है.” यह बात टाइगर हिल के टाइगर परमवीर चक्र सम्मानित सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव ने कही. मेजर योगेंद्र शनिवार को बोकारो पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कारगिल युद्ध के इस महानायक का स्वागत बोकारो में हीरो की तरह हुआ. वह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् (बोकारो) की ओर से आयोजित मां तुझे सलाम गाथा एक शौर्य की… कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नया मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई. मेजर योगेंद्र सिंह यादव ने माल्यार्पण कर झारखंड की मिट्टी को वीरों की भूमि बतायी. कहा : भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली शेरों की है. अल्बर्ट एक्का व अब्दुल हमीद जैसे वीर सपूत को झारखंड की भूमि ने जन्म दिया है.

आज रांची में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत : रांची. कारगिल युद्ध के महानायक परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव रविवार को रांची मेें कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे़ वह बोकारो से रांची पहुंचेंगे और ‍विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
दिन के दस बजे बूटी मोड़ स्थित युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि देंगे़ एक बजे रांची प्रेस क्लब में अभिनंदन समारोह व मीडिया संवाद में भाग लेंगे़ तीन बजे राजभवन में राज्यपाल द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा़ चार बजे खुली जीप में अलबर्ट एक्का चौक के लिए निकलेंगे, शाम 4:15 बजे अलबर्ट एक्का की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे़ वहां से हरमू रोड होते हुए नगर भ्रमण करेंगे़ इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola