प्रेमी युगल की हत्या कर पेड़ से टांग दिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ऊपरघाट : शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को पेड़ से टांग दिया गया. पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंक पंचायत के जंगल में मरचैयागढ़ा नाला के निकट दोनों शवों को पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया. युवक पेक पंचायत के ही रलीबेड़ा निवासी श्यामलाल सोरेन […]
विज्ञापन
ऊपरघाट : शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को पेड़ से टांग दिया गया. पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंक पंचायत के जंगल में मरचैयागढ़ा नाला के निकट दोनों शवों को पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया. युवक पेक पंचायत के ही रलीबेड़ा निवासी श्यामलाल सोरेन का इकलौता पुत्र 35 वर्षीय कार्तिक सोरेन था.
युवती की पहचान हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ के गझंडी निवासी दीपन सोरेन की पुत्री 25 वर्षीया सुरजी सोरेन के रूप में की गयी. ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग के कारण दोनों की हत्या हुई है. पेड़ की डाली पर एक रस्सी व गमछा के सहारे लटका दिया गया. युवक और युवती के गुप्त अंगों से खून बह रहा था. शवों के समीप चप्पल और दो साड़ी भी मिली है.
शनिवार को घर से निकला था कार्तिक : मृत कार्तिक की मां बसंती देवी और पत्नी नमीता देवी ने बताया कि शनिवार को वह ठेकेदार के घर हजारीबाग रुपया मांगने के लिए जाने की बात कह कर निकला था. बुधवार तक उससे मोबाइल पर बात हुई थी. कार्तिक का एक पुत्र और दो पुत्री है.
पहुंचे विधायक जगरनाथ : इधर, घटना की सूचना मिलने पर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो मौके पर पहुंचे. पुलिस को गंभीरता से जांच करने को कहा. मौके पर थाना प्रभारी शिवलाल टुडु के अलावे सअनि निर्मल कुमार, नवीन कुमार, संजय मंडल पेक मुखिया सुखमति देवी, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, पंसस गुरु प्रसाद पटेल, भुनेश कुमार, झरीलाल महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










