एसआइएस कर्मियों ने सात करोड़ रुपये किया गबन, 5.5 करोड़ मिले

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : एसबीआई के एटीएम में नगद राशि डालने वाले एजेंसी के कुछ कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर एजेंसी का सात करोड़ रुपये का गबन कर लिया है़ मामला प्रकाश में आने के बाद एसबीआइ एटीएम को सुरक्षा प्रदाण करने वाली एजेंसी एसआइएस के पदाधिकारियों ने बोकारो पुलिस की मदद से कुछ कर्मचारियों के आवास पर […]

विज्ञापन

बोकारो : एसबीआई के एटीएम में नगद राशि डालने वाले एजेंसी के कुछ कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर एजेंसी का सात करोड़ रुपये का गबन कर लिया है़ मामला प्रकाश में आने के बाद एसबीआइ एटीएम को सुरक्षा प्रदाण करने वाली एजेंसी एसआइएस के पदाधिकारियों ने बोकारो पुलिस की मदद से कुछ कर्मचारियों के आवास पर छापामारी कर साढ़े पांच करोड़ रुपये बरामद कर लिये.

इस मामले में आधा दर्जन से अधिक एसआइएस कंपनी के कर्मचारी व पदाधिकारी को हिरासत में लेकर बीएस सिटी थाना में पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में एसआइएस के पदाधिकारियों से थाना में बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया. पुलिस भी मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola