खबर छपने के बाद छत्तीसगढ़ में फंसे 10 मजदूरों को मिला खाना
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 12:29 AM
ऊपरघाट : ऊपरघाट के नारायणपुर के 10 मजदूर छत्तीसगढ़ के राजनद जिला के डोंगरगढ़ में फंसे हुए हैं. सभी मजदूर अंजलि इंटरनेशनल कंपनी के अधीन रेलवे में मजदूरी करते हैं. लॉकडाउन में मजदूरों को दो दिन से भोजन नहीं मिल रहा था. फंसे मजदूर तुलेश्वर महतो ने फोन कर बताया कि पैसा खत्म होने से […]
ऊपरघाट : ऊपरघाट के नारायणपुर के 10 मजदूर छत्तीसगढ़ के राजनद जिला के डोंगरगढ़ में फंसे हुए हैं. सभी मजदूर अंजलि इंटरनेशनल कंपनी के अधीन रेलवे में मजदूरी करते हैं. लॉकडाउन में मजदूरों को दो दिन से भोजन नहीं मिल रहा था. फंसे मजदूर तुलेश्वर महतो ने फोन कर बताया कि पैसा खत्म होने से दो दिनों से सभी मजदूर भूखे हैं. इस संबंध में प्रभात खबर में 17 अप्रैल को समाचार छपने के बाद मजदूरों को खाना मिलने लगा. फंसे मजदूर में तुलेश्वर महतो, पुनीत महतो, गंगाधर महतो, नागेश्वर महतो, ज्ञान चंद महतो, टेगलाल महतो, राजेश महतो, जीवाधन महतो, धानेश्वर महतो , कुंजलाल महतो आदि ने प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










