जमशेदपुर में 7 अगस्त को मनाया जाएगा 13वां हस्तकरधा दिवस, बुनकरों की समस्याओं पर होगी राष्ट्रीय चर्चा

Updated:
विज्ञापन

13वां हस्तकरधा दिवस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर हस्तकरघा दिवस 2026: वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की ओर से शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को माइकल जॉन प्रेक्षागृह, जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर हस्तकरघा दिवस 2026: वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन की ओर से शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को माइकल जॉन प्रेक्षागृह, जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक विजय कुमार भारती, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व सदस्य मनोज कुमार सिंह, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय तथा अमित मिश्रा ने आयोजन की जानकारी दी.

विज्ञापन

प्रेस वार्ता में बताया गया कि डब्ल्यूडीआरओ ने वर्ष 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरथा दिवस मनाने की शुरुआत की थी. इसके बाद वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में 7 अगस्त को हस्तकरथा दिवस के रूप में घोषित किया. तब से संगठन प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न शहरों में इसका आयोजन करता आ रहा है. इस वर्ष के आयोजन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

वहीं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष (पूर्वी क्षेत्र) मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पूर्व सदस्य आनंद साहू तथा स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के बुनकर प्रतिनिधियों सहित करीब 500 स्थानीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है. आयोजन के दौरान बुनकर एवं हस्तकरघा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, इस क्षेत्र से हो रहे पलायन के कारणों तथा उनके समाधान पर व्यापक चर्चा होगी. साथ ही बुनकरों के सशक्तिकरण एवं विकास के लिए एक मांग-पत्र तैयार कर केंद्र एवं राज्य सरकार को सौंपा जाएगा.

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस दौरान स्वागत समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम चौधरी, मंत्री अमित मोदक एवं नीरज मिश्रा, पंकज सिंह, घनश्याम दास, गुरजीत सिंह, अमित कुमार तथा रमेश कुमार सिंह उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola