सौतेली पुत्री से गलत हरकत की, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : एदलहातू के देवी मंडप रोड के पास रहने वाली महिला पुलिसकर्मी की 11 वर्षीय पुत्री के साथ उसके दूसरे पति राजेंद्र प्रसाद ने 26 नवंबर को अश्लील हरकत की़ इसकी जानकारी पुत्री ने बुधवार महिला पुलिसकर्मी को दी़ महिला पुलिसकर्मी ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी़ उसके आधार पर बरियातू पुलिस ने […]

विज्ञापन

रांची : एदलहातू के देवी मंडप रोड के पास रहने वाली महिला पुलिसकर्मी की 11 वर्षीय पुत्री के साथ उसके दूसरे पति राजेंद्र प्रसाद ने 26 नवंबर को अश्लील हरकत की़ इसकी जानकारी पुत्री ने बुधवार महिला पुलिसकर्मी को दी़ महिला पुलिसकर्मी ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी़ उसके आधार पर बरियातू पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद (40) को गिरफ्तार कर लिया है़

विज्ञापन
गौरतलब है कि उक्त महिला पुलिसकर्मी के पति की नक्सली हमले में मौत हो गयी थी़ उसके बाद महिला पुलिसकर्मी की दूसरी शादी राजेंद्र प्रसाद से हुई थी़ राजेंद्र प्रसाद से महिला पुलिसकर्मी को सात साल का एकपुत्र है़
शिकायत के अनुसार महिला पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में गयी हुई थी, उसी दौरान 26 नवंबर को आरोपी ने पहली बार अश्लील हरकत की़
इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलने लगा़ पीड़िता ने मां के घर लौटने के बाद वारदात ती जानकारी दी़ जब उसने पति से इस संबंध में जानकारी ली तो वह गुस्सा करते हुए अपशब्द का प्रयोग करने लगा और मारपीट भी की़ अंतत: महिला पुलिसकर्मी ने बुधवार को बरियातू थाने में पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
शराब पीकर अश्लील हरकत की, पुलिस ने पकड़ा
रांची. बिरसा चौक पर बुधवार को एक युवक ने शराब पीकर एक युवती के साथ अश्लील हरकत की़ युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों युवक को पकड़ कर पीसीआर के हवाले कर दिया़ पुलिस युवक के साथ युवती को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ले गयी़ लेकिन युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया. नशा उतरने तक पुलिस युवक को हिरासत में रखे रही़ बाद में उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया गया़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola