चोरी मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा और चुटिया थाना क्षेत्र में फ्लैट से नकद और जेवरात की चोरी करने के साथ ही चोरी के प्रयास में पुलिस ने तीन संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस सभी की संलिप्तता की जांच कर रही है. वहीं, दूसरी ओर सिकंदर गद्दी की तलाश में पुलिस की छापेमारी […]
विज्ञापन
रांची : अरगोड़ा और चुटिया थाना क्षेत्र में फ्लैट से नकद और जेवरात की चोरी करने के साथ ही चोरी के प्रयास में पुलिस ने तीन संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस सभी की संलिप्तता की जांच कर रही है. वहीं, दूसरी ओर सिकंदर गद्दी की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू- हनुमान मंदिर में पास तीन फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया था. वहीं दूसरी ओर आइबी के असिस्टेंट डॉयरेक्टर के घर से नकद और जेवरात की चोरी हुई थी. वहीं, पूर्व में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के वसुंधरा अपार्टमेंट में रहनेवाले अभिषेक राजपूत के फ्लैट से 1.75 लाख नकद, 150 गोली सहित अन्य सामान चोरी को लेकर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज है.
गुरुवार को ही चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर स्थित एक प्रोफेसर के फ्लैट से अपराधियों ने चोरी का प्रयास किया था. इसके अलावा एक दूसरे अपार्टमेंट में जैप के डीएसपी के फ्लैट में चोरी का प्रयास करने सहित तीन अन्य फ्लैट में चोरी हुई थी. पुलिस अधिकारियों ने चोरी की सभी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन